'एनिमल' में इंटीमेट सीन्स देकर सुर्खियों में छाई तृप्ति डिमरी, इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन के पार हुए फॉलोअर्स
Tripti Dimri Followers: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल में फैंस रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री पहली बार देखने को मिली। लेकिन इस वक्त रश्मिका से ज्यादा तृप्ति डिमरी सुर्खियां बटोर रही हैं।
बता दें कि, फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर के साथ कुछ इंटीमेट सीन्स किए हैं। जिनकी फोटोज और छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तृप्ति डिमरी अब तक कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन फिल्म एनिमल से उन्हें काफी फेम मिला। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंस्टाग्राम पर तृप्ति डिमरी के केवल 600 हजार फॉलोअर्स थे और अब ये आंकड़ा काफी ज्यादा हो चुका है।

बता दें कि, इंस्टाग्राम पर तृप्ति डिमरी को अब 1.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। ये सबूत है कि लोगों को फिल्म एनिमल में उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा, 'उनके साथ काम करके मेरा काफी अच्छा अनुभव था। उम्मीद करती हूं फिर से एक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा।'
फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी के रोल की बात करें तो वह बहुत कम वक्त के स्क्रीन पर नजर आईं लेकिन रश्मिका से ज्यादा फैंस उनकी चर्चा कर रहे हैं। फिल्म में तृप्ति ने जोया की भूमिका निभाई जिसका रणबीर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेय़र था। दोनों ने फिल्म में कई सारे इंटीमेट सीन्स साथ में किए।
बता दें कि, फिल्म एनिमल रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेरॉय लीड रोल में नजर आए। फिल्म की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर से क्लैश होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर एनिमल रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 3 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications