ये हैं बांग्लादेश की 5 टॉप एक्ट्रेसेस, खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाएं भी हैं पीछे

Top 5 Actresses Of Bangladesh: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का जलवा हर तरफ कायम है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरती से लेकर उनकी एक्टिंग तक की दुनियाभर में तारीफ की जाती है। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा , दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस दुनियाभर में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पड़ोसी राज्य बांग्लादेश की खूबसूरत एक्ट्रेसेस भी लाजवाब हैं।

बांग्लादेश की ये 5 एक्ट्रेसेस स्टाइल और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर देती हैं। आइए जानते हैं बांग्लादेश की इन एक्ट्रेसेस के बारे में-

bangladeshi actress

नुसरत फारिया
नुसरत फारिया बांग्लादेश की फेमस एक्ट्रेस और सुपरमॉडल हैं। वह एक्ट्रेस होने के साथ साथ सिंगर, टीवी प्रेजेंटर और रेडियो जॉकी भी हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। लोग उनके गॉर्जियस लुक्स और स्टाइल के दीवाने हैं। नुसरत ने बंगबंधु की बायोपिक 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ नेशन' में शेख हसीना का रोल प्ले किया था। फिलहाल उनके हाथ में कई फिल्में हैं जिनकी शूटिंग चल रही है।

पोरी मोनी
पोरी मोनी बांग्लादेश की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। लोग पोरी मोनी की शानदार एक्टिंग के दीवाने हैं। उन्होंने रोक्तो और महुआ सुंदरी जैसी फिल्मों दमदार एक्टिंग कर लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी देखने लायक थी। एक्ट्रेस की नैचुरल ब्यूटी लोगों को खूब पसंद आती है।

रफियथ रशीद मिथिला
रफियथ रशीद मिथिला बांग्लादेश की एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक मशहूर सिंगर भी हैं। उनकी फिल्में बांग्लादेश और कोलकाता में खूब चलती हैं। रफियथ रशीद मिथिला ने साल 2006 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विद्या सिन्हा सहा मीम
विद्या सिन्हा सहा मीम ने साल 2008 में बांग्लादेश की फिल्मों से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह ब्यूटी पेजेंट लक्स चैनल वन सुपरस्टार (Lux Channel I Superstar) 2007 जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ दिलकश अदाओं से भी फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं।

सादिया जहां प्रोवा
सादिया जहां प्रोवा बांग्लादेश की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। उन्होंने साल 2010 में एक्टर जिआउल फारूख के साथ शादी की थी। हालांकि ये शादी एक साल भी चल नहीं पाई और साल 2011 में उन्होंने तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में महमूद से शादी की लेकिन 2014 में उनकी ये शादी भी टूट गई। सादिया जहां प्रोवा फिल्मों के साथ साथ टीवी में भी काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+