Tom Cruise Love Story: टॉम का लव Mission Impossible? तीन 'हसीनाओं' ने 'Cruise' को डूबोया! झेला ट्रिपल तलाक
Tom Cruise Love Life History: हॉलीवुड के बेहतरीन और खतरों के खिलाड़ी के नाम से मशहूर सुपरस्टार टॉम क्रूज़ की Mission Impossible फिल्म का 8वां पार्ट 'Mission: Impossible - The Final Reckoning' अगले साल यानी 23 मई 2025 को सिनेमा घरों में जलवा बिखेने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में भी टॉम एक्शन करते हुए नजर आएंगे। टॉम क्रूज के एक्शन और उनकी अदाकारी के सभी कायल हैं, खासकर लड़कियों के दिलों पर टॉम का राज रहा है।
खास बात यह है कि टॉम की लव लाइफ भी उनकी फिल्मों जितना ही रोमांचक और उलझनों से भरी रही है। अपनी सुपरहिट फिल्म सीरीज "मिशन इम्पॉसिबल" के लिए चर्चित टॉम की निजी जिंदगी में प्यार सच में एक असंभव मिशन ही साबित हुआ। टॉम का लव 'क्रूज' देखते ही देखते हिचकोले खाता हुआ तीन बार तलाक के सागर में डूब गया। लेकिन हर बार उन्होंने अपने जीवन और करियर को मजबूती से संभाला। आइए आपको रूबरू कराते हैं टॉम क्रूज की लव, तलाक और बच्चों से जुड़ी दिलचस्प कहानी से...

पहली शादी: Mimi Rogers (1987-1990)
टॉम क्रूज़ की पहली शादी 9 मई 1987 को मिमी रोजर्स से हुई। मिमी रोजर्स खुद भी एक मशहूर अभिनेत्री और प्रोड्यूसर रही हैं। मिमी ने टॉम को साइंटोलॉजी धर्म से परिचित करवाया था, जो आगे चलकर उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला था। हालांकि, ये शादी लंबी नहीं चल पाई और दोनों का तलाक 1990 में हो गया। उनकी शादी लगभग तीन साल तक चली।
ये भी पढ़ें- Tom Cruise Film: टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल-8’ का इंतजार खत्म, ट्रेलर जारी, जानें कब होगी रिलीज?
दूसरी शादी: Nicole Kidman (1990-2001)
टॉम क्रूज की दूसरी शादी अभिनेत्री निकोल किडमैन से हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1990 में फिल्म "डेज ऑफ थंडर" के सेट पर हुई थी। इसी साल दिसंबर में उन्होंने शादी कर ली। इस शादी से उन्होंने दो बच्चों इज़ाबेला जेन क्रूज़ (1992 में गोद लिया) और कॉनर एंटनी क्रूज़ (1995 में गोद लिया) को गोद लिया। टॉम और निकोल की शादी लगभग 11 साल तक चली, लेकिन 2001 में उनका तलाक हो गया। ये तलाक हॉलीवुड में काफी चर्चित रहा क्योंकि इसे अचानक होने वाला माना गया था। तलाक के बाद दोनों के बच्चों की कस्टडी पर भी काफी विवाद हुआ था।
निकोल के साथ टॉम की शादी लगभग 11 साल तक चली, लेकिन 2001 में उनका तलाक हो गया। यह तलाक अचानक हुआ और काफी चर्चित भी रहा। तलाक के बाद दोनों के बच्चों की कस्टडी पर भी विवाद हुआ था।
तीसरी शादी: Katie Holmes (2006-2012)
केटी होम्स और टॉम क्रूज़ का रिश्ता 2005 में सबके सामने आया, जब टॉम ने अपने प्यार का इजहार "द ओपरा विनफ्रे शो" में किया था। दोनों ने 18 नवंबर 2006 को इटली में एक भव्य समारोह में शादी की। इस शादी से उनकी एक बेटी सूरी क्रूज़ का जन्म हुआ।
हालांकि, यह शादी भी लंबे समय तक नहीं चली और 2012 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद सूरी की कस्टडी केटी होम्स को मिली। माना जाता है कि साइंटोलॉजी धर्म में टॉम की गहरी आस्था उनके रिश्ते में खटास का कारण बनी।
ये भी पढ़ें- Tom Cruise Film: टॉम क्रूज का 8वां मिशन इम्पॉसिबल क्या होगा पॉसिबल? जानें कैसे पिछली 7 सीरीज से है अलग?
टॉम क्रूज़ के तीन बच्चे हैं...
- इज़ाबेला क्रूज़ (गोद लिया, निकोल किडमैन के साथ)
- कॉनर क्रूज़ (गोद लिया, निकोल किडमैन के साथ)
- सूरी क्रूज़ (केटी होम्स के साथ)
साइंटोलॉजी धर्म के प्रति टॉम की प्रतिबद्धता उनके पारिवारिक संबंधों पर भी असर डालती है। सूरी के साथ उनका संबंध सीमित है, जबकि इज़ाबेला और कॉनर ने साइंटोलॉजी को अपनाया है और वे अपने पिता के करीब माने जाते हैं।
टॉम कैसे बने हॉलीवुड के सुपरस्टार?
3 जुलाई 1962 को न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज़ में जन्मे टॉम क्रूज़ का असली नाम थॉमस क्रूज़ मापोदर IV है। वे एक कैथोलिक परिवार में पले-बढ़े, लेकिन बचपन से ही उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उनकी शुरुआती पढ़ाई कनाडा के बीकन हिल, ओटावा में हुई।
1980 के दशक में उन्होंने "रिस्की बिजनेस" और "टॉप गन" जैसी फिल्मों से हॉलीवुड में कदम रखा और अपनी पहचान बनाई। उनकी फिल्में जैसे "द कलर ऑफ मनी," "रेन मैन," और "बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई" ने उन्हें आलोचकों की सराहना दिलाई। अपने करियर में टॉम क्रूज़ ने 4 अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकन और कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें- 5000 करोड़ की संपत्ति, सबसे महंगी गाड़ी और प्राइवेट प्लेन के मालिक हैं टॉम क्रूज, जानें कैसे होती है कमाई?
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications