5000 करोड़ की संपत्ति, सबसे महंगी गाड़ी और प्राइवेट प्लेन के मालिक हैं टॉम क्रूज, जानें कैसे होती है कमाई?
Tom Cruise Net Worth: हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-द फाइनल रिकॉनिंग' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म का हिंजी टीजर ट्रेलर आज यानी 12 नवंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद कर रहा है।
62 साल के टॉम क्रूज के लुक पर मरती हैं लड़कियां
टॉम क्रूज ऐसे एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हॉलीवुड को नई ऊंचाइयां दी हैं। 62 साल के टॉम क्रूज आज भी दुनिया के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। वह अपनी दमदार एक्टिगं के साथ साथ अपने हैंडसम लुक को लेकर भी काफी फेमस हैं। वह अपने स्टंट्स से छोटे उम्र के एक्टरों को भी मात देते हैं।

टॉम क्रूज की फिल्में बिलियन्स में कमाई करती हैं
आपको बता दें कि टॉम क्रूज की फिल्में बिलियन्स में कमाई करती हैं। टॉम क्रूज का नाम दुनिया के अमीर एक्टरों की लिस्ट में शामिल है। टॉम क्रूज ने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म एंडलेस लव से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वे ब्रूक शील्ड्स के साथ नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टॉम क्रूज की पहली फिल्म के लिए 62 लाख 25 हजार रुपए मिले थे।
एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस
टॉम क्रूज पिछले 4 दशक से फिल्मों में अपना योगदान दे रहे हैं। टॉम क्रूज एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर करीब 5 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
टॉम क्रूज का आलीशान घर
टॉम क्रूज के पास कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में एक रियल एस्टेट हवेली थी। 10,286 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली इस संपत्ति को टॉम क्रूज ने लियोन और डबरा ब्लैक को 40 मिलियन डॉलर में बेच दिया था। इस समय टॉम क्रूज के पास कोलोराडो में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 30 मिलियन डॉलर है।
टॉम क्रूज के पास कीमती कारें और प्राइवेट प्लेन
-जानकारी के अनुसार हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास 38 मिलियन डॉलर की कारें और एक प्रइवेट जेट भी है।
-टॉम क्रूज के पास पोर्शे और ब्रिमॉन्ट कार हैं। इसके अलावा उनके पास बुगाटी द्वारा मेन्यूफेक्चर स्पोर्ट्स कार वेरॉन है, जिसकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपए है।
-महंगी गाड़ियों के अलावा एक्टर के पास प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत 63 हजार डॉलर से ज्यादा है। साथ ही उनके पास 93,000 डॉलर का एक प्राइवेट प्लेन भी है।












Click it and Unblock the Notifications