कौन है Tiku Talsania की बेटी? अब तक कर चुकी हैं इतनी फिल्में, जानें क्या करती हैं एक्टर की पत्नी?

Tiku Talsania: टीवी से बॉलीवुड तक टीकू तलसानिया ने काम किया है। उन्होंने अपने करियर में ज्यादा कॉमिक रोल किए हैं और फैंस को खूब गुदगुदाया है। लेकिन बीते कुछ दिनों से एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। पहले खबर आई थी कि उन्हें अचानक इवेंच के दौरान हार्ट अटैक आया, लेकिन सच्चाई ये है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। ऐसे में आज हम आपको टीकू की फैमिली से रूबरू करवाते हैं।

70 साल के टीकू तलसानिया के परिवार में सभी लोग भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन उनकी बेटी शिखा तलसानिया अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें 'वेक अप सिड', करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' 'प्रोजेक्ट 11' और 'सत्यप्रेम की कथा' शामिल हैं। वह फिलहाल अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। इसके अलावा एक्टर का एक बेटा है जिसका नाम रोशन है।

Tiku Talsania

इसके अलावा टीकू तलसानिया की पत्नी दिप्ती तलसानिया का भी बॉलीवुड से कनेक्शन रहा है। एक समय पर वह क्लासिकल डांसर और थिएटर आर्टिस्ट थी। उन्होंने 'रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्म में काम किया था।

ये भी पढ़ें: Tiku Talsania: ब्रेन स्ट्रोक के चलते टीकू तलसानिया की हालत गंभीर, परिवार ने लोगों से कहा- दुआ मांगो

टीकू तलसानिया के करियर की बात करें तो उन्होंने ज्यादातर पुलिस के किरदार निभाए हैं। उन्होंने फिल्म 'प्यार के दो पल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपने सपोर्टिंग रोल से ही इंडस्ट्री में पहचान बनाई। एक्टर ने 'एक लड़का एक लड़की', 'तड़ीपार', 'अंदाज अपना अपना' से लेकर 'नाजायज', 'मिस्टर बेचारा', 'अफलातून', 'इत्तेफाक' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर फैंस के दिलों अपनी छाप छोड़ी।

बॉलीवुड में ही नहीं टीकू तलसानिया ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। जिसमें 'ये जो है जिंदगी' और 'ये दुनिया गजब की है' शामिल है। लेकिन उन्हें खास पहचान 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो' से मिली थी। हालांकि एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पिछले कुछ समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। फिलहाल उनका ब्रेन स्ट्रोक इलाज चल रहा है और अब धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: किस हालत में हैं Tiku Talsania? रश्मि देसाई ने बताया स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर के साथ क्या हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+