Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' का धमाकेदार टीजर रिलीज, कृति सेनन के एक्शन उड़ा देंगे आपके होश

Ganapath Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' का दमदार टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में एक डायस्टोपियन दुनिया की झलक दिखाई गई है जो अंधेरे में डूबी हुई है। एक ऐसी ताकत जो दुनिया को बदल सकती है और फिर टाइगर श्रॉफ इन बुरी ताकतों से लड़कर दुनिया को बचाने के लिए सामने आते हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। ये तीनों बुरी ताकतों से लड़ने के लिए एक टीम बनाते हैं।

फिल्म 'गणपत' का धमाकेदार टीजर रिलीज
फिल्म के टीजर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के पावर पैक एक्शन से होती है। सबसे पहले स्क्रीन पर '2070 एडी' लिखा हुआ आता है। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज में कहते हैं- ये लड़ाई तब तक शुरू मत करना जब तक हमारा योद्धा नहीं आ जाता है। इसके बाद टाइगर श्रॉफ अपने जबरदस्त फ्लाइंग किक्स और कृति सैनन अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन मूव्स के साथ स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आते हैं।

ganapath

योद्धा बनकर आते हैं टाइगर श्रॉफ
वहीं सफेद रंग के कपड़ों में अमिताभ बच्चन की एक झलक लोगों को हिलाकर रख देती है। इसके बाद टाइगर श्रॉफ कहते हैं- जब अपनों पर बात आती है तो अपुन की हट जाती है। टीजर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली है। फिल्म के टीजर को देखकर साफ पता चलता है कि इसमें दमदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है।

20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'गणपत' के डायरेक्टर विकास बहल हैं। इस फिल्म में जहां टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दमदार एक्शन करते नजर आए हैं, वहीं अमिताभ बच्चन का अंदाज भी बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। लोगों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आया है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है। इसे पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ये फिल्म आगामी 20 अक्टूबर 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+