संजय लीला भंसाली की वो फिल्में जो कान से ऑस्कर तक लहरा चुकी हैं परचम, OTT पर भी हैं मौजूद

Sanjay Leela Bhansali Films: संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। संजय इस फिल्म में खूब मेहनत कर रहे हैं।

फिल्म लव एंड वॉर को लेकर लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं जो उनकी अब तक की सबसे भव्य फिल्म बताई जा रही है। ऐसे में हम संजय लीला भंसाली की पांच ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते।

Sanjay Leela Bhansali

1. खामोशी: द म्यूजिकल
भंसाली की पहली फिल्म खामोशी एक बहुत भावुक कहानी थी। इसमें सलमान खान और मनीषा कोइराला ने काम किया था। फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जो सुन सकती है, लेकिन उसके माता-पिता बोल और सुन नहीं सकते। यह कहानी लोगों के दिल को छू गई - सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी। इसी पर आधारित कुछ विदेशी फिल्में भी बनीं, जैसे ला फैमिली ब्लेयर (La Famille Bélier) और ऑस्कर जीतने वाली कोडा (CODA)। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

2. ब्लैक
भंसाली की फिल्म ब्लैक हेलेन केलर की जिंदगी से प्रेरित है और एक ऐसी लड़की की कहानी है जो न सुन सकती है, न देख सकती है और उसके गुरु की जो उसे जिंदगी से लड़ना सिखाते हैं। ब्लैक को टाइम मैगज़ीन ने साल 2005 की 10 बेहतरीन फिल्मों में जगह दी थी। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत सम्मान मिला, यहां तक कि ऑस्कर अकादमी की ओर से भी तारीफ की गई। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3. देवदास
देवदास शाहरुख खानन, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म थी। इस फिल्म को 2002 में कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। साथ ही ये इसे भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4. गंगूबाई काठियावाड़ी
गंगूबाई काठियावाड़ी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। आलिया भट्ट की ज़बरदस्त एक्टिंग और भंसाली द्वारा गहराई से रचा गया माहौल मिलकर गंगूबाई को एक यादगार और दुनियाभर में सराही गई कहानी बना गए।

5. हीरामंडी: द डायमंड बाजार
भंसाली का OTT की दुनिया में कदम हीरामंडी के साथ एक नया अध्याय था - उनके करियर में भी और भारतीय कंटेंट के इतिहास में भी। इस वेब सीरीज़ में भव्य महल, शाही पहनावे, शानदार हवेलियाँ और गहराई से बुनी गई कहानी ने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान खींचा। रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में यह भारत की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज़ बन गई, 4.5 मिलियन लोगों ने इसे देखा और 33 मिलियन घंटे तक देखा गया। 43 देशों में ट्रेंड कर के भंसाली ने ये साबित कर दिया कि वो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उतने ही कामयाब हैं जितना फिल्मों में।

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली अगली बार लव एंड वॉर जैसी अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक का निर्देशन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+