इस शख्स की वजह से खत्म हुईं सिद्धार्थ और कियारा के बीच की दूरियां, सामने आया ब्रेकअप का सच
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के पैचअप की खबरों के बीच एक शख्स सुर्खियों में बना हुआ है। माना जा रहा है कि इस शख्स की वजह से ही कपल के बीच की दूरियां खत्म हुईं।
मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों दोनों का रिश्ता टूटने की खबर चर्चा में थी। इस दौरान दोनों ने ही खूब सुर्खियां बटोरीं। अब कपल का पैचअप हो गया है। ऐसे में बॉलीवुड का एक शख्स सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो इस स्टार कपल के बेहद करीब है। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ कियारा के बीच चल रही अनबन को इस शख्स ने ही सुलझाया और दोनों के पैचअप में इस शख्स का बड़ा हाथ है।

पैचअप की खबरों से फैंस में खुशी
बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की कैमिस्ट्री फैस को शेरशाह में काफी पसंद आई थी। इस बीच फैंस को जब दोनों के रिलेशन में होने की बात पता चली, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को मायूस कर दिया। हालांकि, अब दोनों साथ में हैं। ऐसे में एक शख्स खूब सुर्खियों में बना हुआ है, जिसकी वजह से ही सिद्धार्थ औऱ कियारा का पैचअप हुआ है। ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि करण जौहर हैं।

इस शख्स ने खत्म की दूरियां
सिद्धार्थ और कियारा के बीच दूरियां मिटाने में करण जौहर का बड़ा हाथ है। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो करण जौहर दोनों के बेहद करीब हैं और इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों से काफी दुखी थे। उन्होंने दोनों के बीच मतभेद खत्म करने का फैसला लिया। बता दें, इसके बाद सिद्धार्थ और कियारा ब्रेकअप के साथ पहली बार पब्लिकली एक साथ करण की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे।

शेरशाह से बढ़ी नजदीकियां
बताते चलें कि फिल्म शेरशाह में दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के दौरान ही सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
सिद्धार्थ औऱ कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो कियारा आडवाणी वरुण धवन के साथ फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कियारा 'गोविंदा मेरा नाम' फिल्म में भी दिखाई देंगी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications