ये मशहूर अभिनेत्रियां धर्म बदलकर अपना चुकी हैं इस्लाम, कोई प्यार तो किसी ने रूहानी सुकून के लिए बदली राह
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर। फिल्म इंडस्ट्री वैसे तो धर्म को लेकर हमेशा से उदार रही है और यहां पर बहुत कम ही धर्म को लेकर कोई विवाद नजर आता है। तमाम ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने धर्म से बाहर जाकर शादी की और कई ने अपना धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाया। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया है।

शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर का नाम अपने जमाने की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार होता था। उन्हीं दिनों शर्मिला का दिल भारतीय क्रिकेट के सितारे नवाब मंसूर अली खान पटौदी पर आ गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो एक दूसरे के साथ सदा रहने के लिए दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पटौदी मुस्लिम थे ऐसे में शर्मिला टैगोर को निकाह के लिए इस्लाम धर्म अपनाना जरूरी थी। बस फिर क्या था प्यार के लिए शर्मिला ने इस्लाम धर्म अपना लिया और मंसूर अली खान पटौदी से निकाह रचाया। धर्म परिवर्तन के बाद शर्मिला का नाम बेगम आएशा सुल्ताना रखा गया था।

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी का दिल 'ही मैन' धर्मेंद्र पर आ गया। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े और शादी करने का फैसला कर लिया। मुश्किल ये थी कि धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे। शादी के लिए धर्मेंद्र का तलाक लेना जरूरी थी लेकिन उनकी पहली पत्नी ने तलाक से मना कर दिया। इसके बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दोनों ने इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह किया। धर्मेंद्र दिलावर खान बन गए और हेमा मालिनी का नाम आएशा रखा गया। हालांकि दोनों इस बात से इनकार करते हैं।

अमृता सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह का जन्म सिख परिवार में हुआ था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद वे सैफ से मिली और दोनों में प्यार हो गया। शादी के लिए अमृता के सामने भी वही फैसला करना था जो कभी सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी के समय किया था। अमृता ने इस्लाम धर्म अपना लिया और सैफ अली खान से शादी कर ली। बाद में दोनों का तलाक हो गया और सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की लेकिन करीना कपूर के सामने धर्म बदलने की कोई शर्त नहीं रखी गई। करीना आज भी अपने धर्म का पालन करती हैं।

दिव्या भारती
दिव्या भारती का नाम बॉलीवुड में बहुत तेजी से चमका। बेहद कम उम्र में स्टारडम का स्वाद चखने वाली दिव्या भारती ने 19 साल की बेहद ही कम उम्र में शादी कर ली थी। फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद दिव्या भारती का अफेयर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से हो गया। शादी के लिए दिव्या भारती ने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम सना नाडियाडवाला रख लिया।

आयशा टाकिया
वांटेड और टार्जन- द वंडर कार जैसी फिल्मों के चलते चर्चा में रही आयशा टाकिया ने भी अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया था। आयशा टाकिया का अफेयर राजनेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से चला। बाद में फरहान से शादी के लिए आयशा ने अपना हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम मजहब ग्रहण कर लिया।

ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी के इस्लाम धर्म कबूल करने की कहानी दिलचस्प है। ममता कुलकर्णी को अपने पति के साथ मजबूरी में इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था। ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी संयुक्त अरब अमीरात में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिए गए थे। यूएई के कानून के मुताबिक ममता कुलकर्णी को 25 साल तक जेल में रहना पड़ सकता था। लेकिन उन्हें ऑफर मिला कि अगर वह इस्लाम धर्म अपनाकर अपने गुनाहों का प्रायश्चित करें तो माफी मिल सकती ै। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने अपने पति के साथ इस्लाम कबूल कर लिया।

तमिल अभिनेत्री मोनिका
ईसाई माता-पिता की संतान मोनिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया। खास बात ये है कि उन्होंने प्यार या पैसे की खातिर इस्लाम नहीं अपनाया है बल्कि उन्होंने इस्लाम को समझने के बाद ये फैसला लिया है। ये बात मोनिका ने खुद मजहब बदलने के बाद कही थी। कभी इस्लाम को खराब समझने वाली मोनिका ने धर्म बदलने के बाद अपना नाम भी बदल लिया। करीब 70 फिल्मों में काम कर चुकी मोनिका का नया नाम एमजी रहीमा है।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications