Cannes Film Festival में होगी इन 4 भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग, लिस्ट में अनुराग कश्यप की ये फिल्म भी शामिल
कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत हो चुकी है। कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान की जाएगी।

Cannes Film Festival 2023: एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत 16 मई से हो चुकी है। यह 27 मई तक चलेगा। इस फेस्टिवल के लिए बॉलीवुड की हसीनाएं मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। जिसके रेड-कार्पेट पर चलना दुनियां के सभी फिल्मी सितारों का सपना रहता है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगी इन फिल्मों की स्क्रीनिंग
बता दें कि, इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन फ्रांस के तटीय क्षेत्र फ्रेंच रिवेरा में होगा। इस मौके पर सारा अली खान, अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर समेत कई एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी। इसी के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनिया की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। जिसमें भारतीय भारत की चार फिल्मों का चयन हुआ है।
अनुराग कश्यप की ये फिल्म भी शामिल
इस लिस्ट में कानू बहल की 'आगरा' उनकी दूसरी फिल्म होगी। जिसका वल्र्ड प्रीमियर, कान के डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में होगा। उनकी 2014 की पहली फिल्म तितली का प्रदर्शन 'अन सर्टेन रिगार्ड' वर्ग में किया गया था। अनुराग कश्यप की 'केनेडी' को मिडनाइट स्क्रीनिंग में और नेहेमिच को फेस्टिवल डे कान्स के ला सिनेफ वर्ग में दिखाया जाएगा। इसके अलावा मणिपुरी फिल्म 'इशानहोउ' 'क्लासिक्स' वर्ग में प्रदर्शित की जाएगी मणिपुरी फिल्म 'इशानहोउ', 'क्लासिक्स' वर्ग में प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही कई भारतीय फिल्मों को मार्चे डू फिल्म्स में प्रदर्शन के लिए भी रखा गया है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ये एक्ट्रेसेस करेंगी डेब्यू
76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा की अनुष्का शर्मा, ईशा गुप्ता और फेमस मणिपुरी एक्टर कंगबम तोम्बा, मॉडल और मिस वर्ल्ड 2017 विनर मानुषी छिल्लर, सारा अली खान जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर डेब्यू करेंगी। इस खास फिल्म फेस्टिवल के लिए यह सभी सितारे मुंबई से रवाना हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications