ये हैं बॉलीवुड के वो सितारे जो हैं एक दूसरे के पड़ोसी, इस लिस्ट में हैं कई हैरान कर देने वाले नाम

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में शाहरुख खान के बंगले के पास अपना नया घर खरीदा। इसके अलावा बॉलीवुड के ऐसे और भी कईं सितारे हैं जो एक दूसरे के पड़ोसी हैं।

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड के ऐसे कईं सितारे हैं जो कि लंबे समय से एक दूसरे के पड़ोसी हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ जैसे बड़े सितारों का नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सा सेलेब्स किसका पड़ोसी है। इसमें कईं ऐसे सितारों का भी नाम शामिल है जो कि एक दूसरे के अच्छे पड़ोसी हैं। जानते हैं इनके बारे में

जानिए कौन किसका है पड़ोसी

जानिए कौन किसका है पड़ोसी

वैसे तो रणवीर सिंह अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक्टर अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने बांद्रा में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के मन्नत के पास नया घर लिया है। ऐसे में वह जल्द ही शाहरुख खान के पड़ोसी बन जाएंगे। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कईं ऐसे सेलेब्स हैं जो एक दूसरे के मुंबई में पड़ोसी हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन किसका पड़ोसी है।

अनुष्का शर्मा-कटरीना कैफ

अनुष्का शर्मा-कटरीना कैफ

जब विक्की और कटरीना की शादी हुई थी। तभी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन दोनों को शादी की बधाई दी और लिखा, "नमस्ते पड़ोसी"। इस तरह यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि दोनों मशहूर जोड़े एक दूसरे के पड़ोसी हैं और दोनों कपल जुहू में एक ही इमारत में रहते हैं।

शाहिद कपूर और विद्या बालन

शाहिद कपूर और विद्या बालन

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन और मशहूर एक्टर शाहिद कपूर भी एक दूसरे के पड़ोसी हैं। शाहिद काफी समय से जुहू में समुद्र के सामने वाले अपार्टमेंट में रह रहे हैं। विद्या अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ उसी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं।

अमिताभ बच्चन और सनी लियोनी

अमिताभ बच्चन और सनी लियोनी

अमिताभी बच्चन का वैसे तो मुंबई में एक आलीशान बंगला है। लेकिन सनी लियोन की बिल्डिंग में उनका एक डुप्लेक्स भी है। बिल्डिंग के 27वें और 28वें फ्लोर पर बिग बी का फ्लैट है। ऐसे में दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हुए।

अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन

अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन मुंबई के जुहू में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार के घर के पास ही ऋतिक रोशन का बंगला है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के पड़ोसी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+