The Secret Of Devkaali का दमदार ट्रेलर रिलीज, देखें माइथोलॉजी और लोककथा की रहस्यमय दुनिया
The Secret Of Devkaali Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और एक्टर नीरज चौहान की फिल्म 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' को लेकर एक्टर-निर्देशक महेश मांजरेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच आज यानी 1 अप्रैल 2025 को फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' का ट्रेलर हुआ रिलीज
इस फिल्म में महेश मांजरेकर के साथ संजय मिश्रा, रीना वहाब, प्रशांत नारायणन, नीरज चौहान और भूमिका गुरुंग मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप इसके रहस्यमयी विजुअल्स और रोंगटे खड़े करने वाले डायलॉग्स से हैरान हो सकते हैं।

18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली'
'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' का ट्रेलर को देखने के बाद आपके अंदर एक डर देखने को मिलेगा। ये फिल्म आगामी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। ट्रेलर की शुरुआत एक वॉयस ओवर से होती है- अब आसमान काला होगा, खून की बारिश होगी, न कोई उसूल होंगे, न कोई नियम, वो साम्राज्य को अपने तरीके से चलाएगा।
प्रभु श्रीराम और माता सीता से जुड़ी है कहानी
'बड़ी देवकाली' प्रभु श्रीराम की कुलदेवी का नाम है, तो छोटी देवकली मां सीता की कुलदेवी हैं। भले ही पूरी दुनिया मां सीता और प्रभु श्रीराम की पूजा करती है लेकिन उनकी कुल देवियों के बारे में कोई नहीं जानता है। कहा जा रहा है कि द सीक्रेट ऑफ देवकाली इससे जुड़ी एक दिलचस्प फिल्म है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई है शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली की शूटिंग सिर्फ मुंबई में ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी हुई है। नीरज चौहान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा उत्तर प्रदेश के मथुरा में शूट हुआ है।
निर्देशक नीरज चौहान ने कही ऐसी बात
अभिनेता और निर्देशक नीरज चौहान का कहना है- फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली के ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं। वो हमारे लिए हौसला बढ़ाने वाले हैं। प्रकृति से खिलवाड़ और छेड़छाड़ का अंजाम हमेशा बुरा होता है, फिल्म इसी संदेश को मजबूती के साथ पेश करती है। देवकाली गांव में मान्यता रही है कि जब भी कोई मासूम जीव को टॉर्चर करता है, माता स्वयं एक सुपर पॉवर के रूप मे प्रकट होती है और दुष्टों का नाश करती है।












Click it and Unblock the Notifications