प्रभास की 'द राजा साब' की नई रिलीज डेट आई सामने, जान लीजिए फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
The Raja Saab Release Update: प्रभास की कोई फिल्म सालार के बाद रिलीज नहीं हुई हो। फिर भी वो अपनी फिल्मोग्राफी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। उनकी पास कई बड़ प्रोजेक्ट हैं। इसमें स्पिरिट, सालार 2 और द राजा साब का नाम शामिल है। द राजा साब लगातार चर्चा में बना हुआ है। फैंस भी इसकी रिलीज को लेकर एक्साइटेड हैं। लेकिन हर बार इसकी रिलीज डेट में बदलाव आ रहा है। अब एक बार फिर रिलीज को लेकर नई तारीख आई है।
रिपोर्ट्स की माने तो द राजा साब को मेकर्स 5 दिसंबर 2025 को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इस तारीख पर कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। सोर्सेस की माने तो मेकर्स प्रभास के फैंस को जल्द ही तोहफा दे सकते हैं। प्रभास की इस फिल्म की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। बीते दिनों ये खबर आई थी कि इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की माने तो फिल्म में अभी खूब सारा काम बचा हुआ है। अभी इसके बहुत से इंपॉर्टेंट सीक्वेंस और गाने शूट ही नहीं हुए हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स भी अभी तक शूट नहीं हुआ है। इसे ही शूट करने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। प्रभास के एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे। जिस वजह से ये शेड्यूल भी पूरा नहीं हो सका। इसके अलावा प्रभास ने अपने दूसरे कमिंटमेंट भी कर रखे हैं। इस वजह से द राजा साब के नए शेड्यूल के बारे में कुछ जानकारी नहीं है।
बता दें, द राजा साब के टीजर में प्रभास अपने अंदाज में हांथों में गुलदस्ता लिए, एक बुलेट से नीचे उतरते हुए दिखते हैं। उनका लुक भी काफी जेंटलमैन टाइप दिखता है। वो कोट पैंट भी पहने हुए रहते हैं। फिल्म हैवी VFX वाली है। वहीं, इसका जॉनर हॉरर-कॉमेडी है। पहली बार प्रभास इस जॉनर में नजर आने वाले हैं। ऐसे में मेकर्स उनके फैंस को किसी तरह से निराश नहीं करना चाहते हैं। इसलिए इसकी रिलीज डेट पर लगातार बदलाव होते जा रहे हैं। अब देखना ये है कि नई डेट पर ऑफिशियल मुहर कब लगती है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications