तौलिये में लिपटी नजर आईं Samantha Prabhu , नोट शेयर कर दिया ऐसा पोज

सामंथा रूथ प्रभू ने अपने इंस्टाग्राम में एक स्टीमी मिरर सेल्फी शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने स्टाइलिस्ट से मिले एक नोट का खुलासा किया है।

मुंबई, 11 मई: सामंथा रूथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम में एक स्टीमी मिरर सेल्फी शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने स्टाइलिस्ट से मिले एक नोट का खुलासा किया है। इस तस्वीर में सामंथा का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर लेते समय सामंथा ने सिर्फ एक सफेद तौलिया लपेटा है और इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं पहना।

सामंथा ने शेयर की स्टीमी मिरर सेल्फी

सामंथा ने शेयर की स्टीमी मिरर सेल्फी

सामंथा रूथ प्रभु हमेशा से अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने इन्हीं लुक्स से फैंस के दिलों में राज करती हैं। हाल ही में सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टीमी मिरर सेल्फी साझा की है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें अपने स्टाइलिस्ट से एक नोट मिला है।

सामंथा ने शेयर किया प्यारा नोट

सामंथा ने शेयर किया प्यारा नोट

बता दें कि, सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह आईने पर चिपकाए गए एक नोट की तस्वीर ले रही थीं। इस तस्वीर में सामंथा का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर लेते समय सामंथा ने सिर्फ एक सफेद तौलिया लपेटा है और इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं पहना। उनको मिले इस नोट में लिखा है कि, "पापा लव यू! आप अद्भुत हैं, बस इसे याद रखें।" सामंथा ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, "ओह आई मिस यू पहले ही.. वापस आओ, प्यारे नोट के लिए धन्यवाद।"

सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वहीं बात करें सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो, इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म खुशी की शुटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शुटिंग फिलहाल कश्मीर में चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म के निर्माता फर्स्ट लुक पोस्टर का अनावरण भी कर सकते हैं। खुशी के अलावा सामंथा 'अरेंजमेंट ऑफ लव' से हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+