The Night Manager Part 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 'शैली' की लंका जलाने के लिए अब होगा ये काम

The Night Manager Part 2 Trailer Out: 'नाइट मैनेजर पार्ट 2' वब सीरीज पहले पार्ट के खत्म होने के बाद की कहानी को आगे बढ़ाता है। इसमें कपूर अपने नए गिरोह का स्वागत करता है।

the night manager

The Night Manager Part 2 Trailer Out: बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर से ओटीटी पर लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। शैली की लंका जलाने के लिए, इस बार शान तैयार हो चुका है। आपको बता दें कि 'द नाइट मैनेजर 2' वेब सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। इस वेब सीरीड के दूसरे सीजीन में दर्शकों को उनके हर सवालों का जवाब मिल जाएगा।

'द नाइट मैनेजर 2' वेब सीरीज के सभी सस्पेंस के रहस्य इस बार खुल जाएंगे। इस वेब सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाल सहित कई कलाकार नजर आएंगे। ये वेब सीरीज आगामी 30 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस क्राइम थ्रिलर हिंदी वेब सीरीज के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं। ये ब्रिटिश टीवी सीरीज द नाइट मैनेजर (2016) की रीमेक है।

'नाइट मैनेजर पार्ट 2' पहले भाग के समापन के बाद की कहानी को जारी रखता है। इसमें कपूर अपने नए गिरोह का स्वागत करता है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर आदित्य रॉय कपूर के डायलॉग के साथ शुरू होता है। वह कहता है- रावण की लंका जलाने के लिए आग तो लगानी पड़ेगी पर कहीं उस आग में मैं खुद ही न जल जाऊं। देखें ट्रेलर-

2 मिनट के इस ट्रेलर में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अनिल अपने साम्राज्य के अंदर की खामियों को खोजने की कोशिश करता है और आदित्य रॉय कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कावेरी के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+