The Kerala Story को OTT पर खरीदने को कोई तैयार नहीं, डायरेक्टर बोले- 'फिल्म इंडस्ट्री वाले गैंगअप कर रहे...'

The Kerala Story OTT: द केरल स्टोरी फिल्म 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। अदा शर्मा-स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इस फिल्म को अब कोई ओटीटी पर खरीदने को कोई तैयार नहीं है।

अब द केरल स्टोरी फिल्म के निर्माता ओटीटी खरीदार खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा है कि ये फिल्म इंडस्ट्री उनके खिलाफ एकजुट हो गई है और गैंगअप कर रही है।

The Kerala Story OTT

कई प्रतिबंधों और विवादों के बीच द केरल स्टोरी 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म धार्मिक रूपांतरण, आईएसआईएस और लव जिहाद के संवेदनशील मुद्दों पर बनाई गई थी। इसने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

दरअसल द केरल स्टोरी को शुरुआत में पश्चिम बंगाल में भी प्रतिबंधित कर दिया गया था और तमिलनाडु के कई सिनेमाघरों ने इसे चलाने से इनकार कर दिया था। लेकिन फिर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म के निर्माता अब द केरल स्टोरी के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म खोज रहे हैं लेकिन इस फिल्म को कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म खरीदने को तैयार नहीं है। फिल्म निर्माताओं को अभी तक उन्हें कोई अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा, ''हमें अभी भी द केरल स्टोरी के लिए किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म से अच्छा ऑफर नहीं मिला है। हम अभी भी किसी भी मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से एक अच्छे डील का इतंजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक हमें विचार करने लायक कोई ऑफर नहीं मिला है। ऐसा लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री हमें सजा देने के लिए हमारे खिलाफ गैंगअप हो गई है।''

सजा किस बात की...? इस सवाल के जवाब में सुदीप्तो सेन ने कहा, ''बॉक्स ऑफिस पर हमारी सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री के कई ग्रुपों को परेशान किया है। हमें लग रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री का एक वर्ग हमारी सफलता की सजा देने के लिए एकजुट हो गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+