'The Kerala Story 2 बकवास प्रोपेगैंडा फिल्म है', अनुराग कश्यप का शॉकिंग बयान, बीफ खिलाने पर कही ऐसी बात
The Kerala Story 2 Anurag Kashyap: कामाख्या नारायण सिंह की डायरेक्टेड और विपुल अमृतलाल शाह की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' आगामी 27 फरवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जब से 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज हआ है, इस फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।
अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' को कहा 'प्रोपेगैंडा मूवी'
ट्रेलर के एक सीन में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस को एक मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिला रहा है। इसके बाद ही फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने मूवी पर रिएक्शन दिया है और इसे 'प्रोपेगैंडा' कहा है।

अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर दिया शॉकिंग बयान
-अनुराग कश्यप, जो फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में शामिल होने के लिए कोच्चि में मौजूद थे, उनसे पैपराजी ने पूछा कि क्या उन्होंने 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देखा है। उन्होंने जवाब दिया- 'द केरल स्टोरी' बकवास मूवी है। ये बकवास प्रोपेगैंडा है। पूरी तरह बकवास। ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। बकवास पिक्चर है। इसे बकवास कहते हैं।
-अनुराग कश्यप ने आगे कहा- वह बस पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं। लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है। वह बस पैसे के बारे में जानता है।
केरल के CM ने 'द केरल स्टोरी 2' की जमकर की बुराई
-कुछ दिन पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी एक बयान जारी कर फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की जमकर बुराई की थी। विजयन ने कहा था- हमें मिलकर केरल को, जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में सबसे आगे है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक मॉडल है, आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को खारिज करना चाहिए।
-सीएम ने कहा था- ये हम सबकी जिम्मेदारी है कि झूठे प्रोपेगैंडा से केरल की सेक्युलर नींव को नुकसान न पहुंचे और सेक्युलरिज्म और भाईचारे की वैल्यूज को बनाए रखकर इसे खारिज करें।
27 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है 'द केरल स्टोरी 2'
'द केरल स्टोरी 2' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेशन मिला है। ये फिल्म आगामी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कही ऐसी बात
-हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक बयान में फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा था कि ये मूवी इंडियन लीगल सिस्टम के सच्चे केस पर आधारित है। उन्होंने कहा था- जब हम 'द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड' जैसी फिल्म बनाते हैं, तो हम चाहते थे कि ये हमारे पूरे इंडिया के हालात को और ज्यादा दिखाए।
-विपुल अमृतलाल शाह ने कहा- हमने जो तीन कहानियां चुनीं, हम सिर्फ उनकी कहानियां नहीं बता सकते थे। हमने दूसरी लड़कियों की जिंदगी से कई घटनाएं लीं और उन्हें उनकी कहानियों का हिस्सा बनाया। नतीजतन ये तीन लड़कियों की कहानी है लेकिन इसमें कई दूसरी कहानियों की झलक भी है।












Click it and Unblock the Notifications