'The Kashmir Files Row: IFFI जूरी हेड लैपिड पर भड़के अशोक पंडित ,कहा-'Dear अनुराग ठाकुर फौरन एक्शन लें'
Ashoke Pandit On Nadav Lapid: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एक बार फिर से बवाल मच गया है। जिसके पीछे कारण गोवा में आयोजित 53वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आईएफएफआई 2022 के जूरी हेड नादव लैपिड का बयान है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म को वल्गर और प्रोपेगेंडा करार दिया है। जैसे ही लैपिड के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भूचाल आ गया और लोग इजराइली फिल्ममेकर नादव लापिड को ट्रोल करने लग गए और जमकर उनकी आलोचना करने लगे।

'कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को चित्रित करना अश्लील नहीं'
नादव पर भड़कने वालों में से फिल्ममेकर अशोक पंडित भी हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा है कि -'मिस्टर नादव लापिड द्वारा #kashmirFiles के लिए इस्तेमाल की गई भाषा पर मुझे कड़ी आपत्ति है।3 लाख #कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को चित्रित करना अश्लील नहीं कहा जा सकता। मैं एक फिल्म निर्माता और एक #कश्मीरी पंडित के रूप में आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति इस बेशर्म कृत्य की निंदा करता हूं।'

'नादव लैपिड के खिलाफ एक गंभीर कार्रवाई की मांग'
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ' डियर अनुराग ठाकुर जी,मैं एक #कश्मीरी पंडित के रूप में और जो नरसंहार का शिकार है, हमारी त्रासदी के चित्रण को अश्लील बताने वाले आईएफएफआई 2022 के श्री #नादव लैपिड जूरी प्रमुख के खिलाफ एक गंभीर कार्रवाई की मांग करता हूं।उन्होंने हमारे जख्मों पर नमक छिड़का है और इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।#KashmirFiles.

'लैपिड को IFFI जूरी का हेड बनाना ही सबसे बड़ी चूक'
इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा कि 'सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से नादव लैपिड को IFFI जूरी का हेड बनाना ही सबसे बड़ी चूक थी. इसलिए मिनिस्ट्री में जो इस गुनाह के जिम्मेदार हैं, उन पर एक्शन लेना चाहिए। फिलिस्तीन के हमदर्द से कोई क्या उम्मीद कर सकता है?'
'7 लाख कश्मीरी पंडितों का अपमान'
इसके बाद उन्होंने अपने चौथे ट्वीट में लिखा कि #Israeli फिल्म निर्माता #NadavLapid ने #KashmirFiles को एक अश्लील फिल्म कहकर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का मजाक बनाया है। उन्होंने भाजपा सरकार की नाक के नीचे 7 लाख कश्मीरी पंडितों का अपमान किया है।यह #IFFIGoa2022 की विश्वसनीयता के लिए एक बड़ा झटका है। शर्मनाक।'
'सत्य के मुक़ाबले में हमेशा छोटा ही होता है'
आपको बता दें कि अशोक पंडित से पहले फिल्म में अहम रोल निभाने वाले मशहूर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी नादव के बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया है कि 'झूठ का क़द कितना भी ऊँचा क्यों ना हो..सत्य के मुक़ाबले में हमेशा छोटा ही होता है।' इसके बाद ANI से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि 'सिद्धिविनायक जी, उन्हें अक्ल दें, जिससे वो लाखों लोगों के दुख का का मजाक ना बनाएं।'
क्या कहा IFFI जूरी हेड नादव लैपिड ने?
गोवा में आयोजित 53वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आईएफएफआई 2022 के जूरी हेड नादव लैपिड ने कहा कि "हम सभी फिल्म #KashmirFiles को देखकर हैरान हैं , ये हमें एक वल्गर और प्रोपेगेंडा बेस्ड फिल्म लगी, जो इस तरह के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए अनुपयुक्त थी, मैं अपनी फीलिंग्स को मंच पर खुले तौर पर शेयर करने में पूरी तरह से कंफर्टेबल हूं। इस पर खुली र्चा होनी चाहिए।'
Yami Gautam: लहर बनकर दिलों पर छाई, यामी कैसे बनीं Lovely Girl?












Click it and Unblock the Notifications