ना बड़ा बजट, ना बड़ा प्रचार फिर भी द कश्मीर फाइल्स की कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड, तीन दिन में कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली, 14 मार्च। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म कश्मीर फाइल्स ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 1990 की कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ उस सच्ची घटना पर आधारित अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स अनुपम खेर की फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचे।

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही
लंबे इंतजार के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा कश्मीरी पंडित नरसंहार पर एक फिल्म बनाकर रिलीज की । 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स तमाम बाधाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है!
Recommended Video

ना बड़ा बजट, ना बड़ा प्रचार फिर भी कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड
द कश्मीर फाइल्स ने जो 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान जो कश्मीरों पंडितों के साथ नरसंहार हुआ उस पर आधारित है। फिल्म के रिलीज से पहले बहुत कम प्रचार और बहुत कम मार्केटिंग के बावजूद कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में कमाल कर दी है। 13 मार्च रविवार को द कश्मीर फाइल्स ने 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। टीकेएफ का टोटल फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 27.15 करोड़ रुपये है।

कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ दिखाया गया है वो खौफनाक सच
द कश्मीर फाइल्स के डॉयरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने काफी रिसर्च और पुख्ता सबूत और कश्मीरी पंडितों से बातचीत करके सच्ची घटनाओं को लेकर उस पर ये फिल्म बनाई है। इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार प्रमुख भूमिका में है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की जमकर वाहवाही मिल रही है। इस फिल्म को गुजरात सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दी है।

मांग बढ़ने पर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है
विवेक अग्निहोत्री के डाम्यरेक्शन में बनी ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और 1990 में घाटी से उनके पलायन की सच्ची दास्तां बयां कर रही है। फिल्म की आपनिंग अच्छी होते ही डिमांड पर इसे 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

महज 14 करोड़ के बजट में बनी है है ये फिल्म
इ फिल्म को रेटिंग में दस में दस नबंर मिले हैं। उम्मीद है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। द कश्मीर फाइल्स जिसने लोगों को भावुक कर दिया है, वो 14 करोड़ के बजट में बनी है।और महज तीन दिन में 25.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

जी 5 पर भी रिलीज होगी
जल्द ही ये फिल्म ओटीपी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज होगी । रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद ये फिल्म ओटीपी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। 1990 में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के ऊपर हुए अत्याचार और उनके नरसंहार की सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म को देखकर हर कोई फिल्म डॉयरेक्टर विवेक अगिन्होत्री की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और दर्शेक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में विवेक और भी ऐसी बेहतरीन फिल्में लाकर कई पुरानी सच्चाई उजागर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications