Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kapil Sharma Show में राजू श्रीवास्तव को ट्रिब्यूट देने के लिए जुटेगे ये 11 कॉमेडियन, देखें वीडियो

The Kapil Sharma Show Tribute to Raju Srivastava: शो में जुटेंगे ये कॉमेडियन

Kapil Sharma Show Tribute to Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके वीडियो अभी भी लोगों को खूब हंसा रहे हैं। सोनी टीवी के मशहूर द कपिल शर्मा शो में भी कई बार राजू श्रीवास्‍तव नजर आ चुके हैं। कॉमेडियन की याद में अब जल्‍द ही द कपिल शर्मा शो आने वाला हैं। जिसमें कई कॉमेडियन पहुंचेगे और कॉमेडी के जरिए राजू श्रीवास्‍तव को ट्रिब्यूट देंगे।

kapilshow

कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव की याद में ठहाकों की महफिल होगी। इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस शो में दर्शकों को कितना मजा आने वाला है।

शो के प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि राजू भाई का जब भी नाम आता है तो हमेशा चेहरे पर मुस्‍कान आ जाती है, तो आज हम हंसते हंसाते हुए उन्‍हें ट्रिब्यूट देंगे। इसके बाद प्रोमों में नजर आ रहा है कि कॉमेडियन एहसान कुरैशी, सुनील पॉल समे अन्‍य मशहूर कॉमेडियन अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते नजर आ रहे हैं।

हालांकि स्‍टैंडअप कॉमेडी की शुरूआत करने वाले राजू श्रीवास्‍वत की याद में कपिल शर्मा जीना यहां मरना यहा गाना गाते हैं और बैगग्राउंड में दिवंगत कॉमेडियन की फोटो नजर आती है। ये गाना सुनकर राजू श्रीवास्‍वत की याद में शो में मौजूद कॉमेडियन्‍स की आंख नम हो जाती है।

गौरतलब है कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍वत की 21 सितंबर को दिल्‍ली एम्‍स अस्‍पताल में मौत हो गई थी। जिम में वर्कआउट करने के बाद उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां वेंटिलेटर पर 40 दिनों तक जिंदगी के लिए जंग करते रहे, लेकिन आखिर में वो हार गए और दुनिया को अलविदा कॉमेडी की दुनिया को सदा के लिए सूना कर गए। राजू श्रीवास्‍तव हमेशा अपनी साफ-सुथरी कॉमेडी के लिए जाने जाते रहेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+