इस बीमारी के लास्ट स्टेज से जूझ रही हैं The Kapil Sharma Show की सुमोना चक्रवर्ती,क्या है एंडोमेट्रियोसिस
इस बीमारी के लास्ट स्टेज से जूझ रही है सुमोना चक्रवर्ती, लंबे वक्त से चल रहा है इलाज
नई दिल्ली, 4 दिसंबर। टीवी कॉमेटी शो 'द कपिल शर्मा शो' के हर कलाकार की अपनी पहचान है। शो से जुड़े आर्टिस्ट लाखों दिलों पर राज करते हैं। टीवी पर अपनी कॉमिक टाइमिंग और अपने डायलॉग से लोगों को हंसाने वाली शो में भूरी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती गंभीर बीमारी से जूझ रही है। खुद सुमोना ने इसकी जानकारी दी और बताया कि कैसे वो इस बीमारी से लंबे वक्त से लड़ रही है।

इस गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं भूरी
शो में भूरी का किरदार करने वालीं सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) टीवी पर अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के चेहरे पर हंसी लाती हैं, लेकिन सुमोना खुद एक बीमारी से जूझ रही है। सुमोना ने खुद इस बीमारी की जानकारी दी। सुमोना चक्रवर्ती एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी की आखिरी स्टेज से जूझ रही हैं। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी। सुमोना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी इस बीमारी की जानकारी दी और बताया कि वो किस दर्द से गुजर रही हैं। लंबे वक्त से दवाईयों की मदद से वो अपने इस दर्द को मैनेज करती है।

2011 से इस बीमारी से जूझ रही हैं सुमोना
सुमोना ने अपने पोस्ट में लिखा कि वो 2011 से इस एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हैं। पिछले कई सालों से वो इस बीमारी के चौथे स्टेज पर हैं। सही डाइट, एक्सरसाइज और खुद को तनाव से दूर रखकर इस बीमार को नियंत्रित किया जा सकता है।उन्होंने लिखा कि उनके लिए मुश्किल भरा समय है, लेकिन वो इस विपरीत परिस्थिति में खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करती हैं। सुमोना ने लिखा कि वो ठीक हैं।

क्या है एंडोमेट्रियोसिस
आपको बता दें कि एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं के गर्भाशय में होने वाली बीमारी है, जिसमें गर्भाशय के अंदर टिशू अनियंत्रित तौर पर बढ़ने लगता है और गर्भाय़स से बाहर निकलने की कोशिश करता है। इस दौरान गर्भाशय के आसपास सूजन हो जाती है। एंडोमेट्रियम टिशू गर्भाशय के अंदर तेजी से विकसित होने लगते हैं, जिसे एंडोमेट्रियल इंप्लांट कहा जाता है। धीरे धीरे ये गर्भाशय के बाहर एंडोमेट्रियम-टाइप टिशू विकसित कर देता है इसे एंडोमेट्रियोसिस कहा जाता है। ये टिशू पीरियड्स के दौरान जमा होकर बाहर निकलने की कोशिश करते हैं और गिरने लग जाते हैं, जिसके कारण पेट या पेल्विस के आसपास सिस्ट बनने लग जाता है और तेज दर्द होता है। एंडोमेट्रियोसिस शरीर को तोड़ने वाली बीमारी है।

क्या है लक्षण
इस बीमारी में पेट और गर्भाशय में तेजी दर्द होता है। पीरियड्स के दौरान बहुत तेज दरद होता है। शरीर में ऐंठन, पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग, कमर से निचले हिस्से में तेज दर्द, पेशाब करते वक्त तेज दर्द होता है। वहीं प्रेग्नेंसी में समस्या होती है।












Click it and Unblock the Notifications