The Great Indian Kapil Show 2 का ट्रेलर रिलीज, जानें कौन-कौन होगा गेस्ट? इस दिन शुरू हो रहा है शो
The Great Indian Kapil Show 2 Trailer Out: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर से लौटने की तैयारी कर रहे हैं। शो के मेकर्स ने नए सीजन के ट्रेलर के साथ साथ इसके शुरू होने की तारीख की भी घोषणा कर दी है।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन का ट्रेलर
शो के दूसरे सीजन का ट्रेलर आज यानी 14 सितंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही मेहमानों की झलक भी सामने आ गई है। कपिल शर्मा का ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगा। मेकर्स को मीानें तो शो के पहले सीजन को दर्शकों से काफी प्यार मिला था।

शो के नए गेस्ट की दिखी झलक
दर्शकों के इसी प्यार को वापस पाने के लिए कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ फिर से लौट रहे हैं। शो के दूसरे सीजन के ट्रेलर में कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पूरी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं। हर बार की तरह शो की जज अर्चना पूरन सिंह ही हैं। शो के नए सीजन में कौन-कौन से गेस्ट शामिल होंगे उनकी झलक भी ट्रेलर में दिखा दी गई है।
दूसरे सीजन में नजर आएंगे ये मेहमान
शो के ट्रेलर में करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर, रोहित शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर और सैफ अली खान जैसे मेहमान के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर में जिस तरह से मस्ती-मजाक और धमाल देखने को मिल रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कपिल अपने फैंस को हंसी का ओवरडोज देने वाले हैं।
कब से शुरू होगा कपिल शर्मा शो का नया सीजन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन के ट्रेलर को जारी करते हुए एक टैगलाइन भी दी गई है, जिसमें लिखा हुआ है- इस बार जमेगा हिंदी सिनेमा का रंग, सुपरस्टार्स के संग। इसी के साथ शो की प्रीमियर डेट भी अनाउंस कर दी गई है। आपको बता दें कि शो का दूसरा सीजन आगामी 21 सितंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
किस दिन स्ट्रीम होगा ये शो
जानकारी के अनुसार इस बार ये शो सिर्फ शनिवार को स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे मेकर्स ने 'फनीवार' का नाम दिया है। कपिल शर्मा के इस शो का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर शनिवार और रविवार को स्ट्रीम किया जाता था। वहीं दूसरा सीजन सिर्फ शनिवार को स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक बड़ी ही बेसब्री से शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications