Bigg Boss 15 कंटेस्टेंट्स फाइनल लिस्ट: शमिता शेट्टी, डोनल बिष्ट समेत ये हसीनाएं लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का
बिग बॉस ओटीटी के शानदार अंजाम के बाद अब बिग बॉस 15 आपका मनोरंजन करने आ रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट सामने आ चुकी है।
मुंबई, 30 सितंबर। बिग बॉस ओटीटी के शानदार अंजाम के बाद अब बिग बॉस 15 आपका मनोरंजन करने आ रहा है। शो के शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस शो की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि हर किसी को इसमें दिखाई देने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जाने की जल्दी रहती है। तो दोस्तों आपका इंतजार खत्म हो चुका है। बिग बॉस 15 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी हो चुकी है। शो में इस बार 15 प्रतिभागी नजर आएंगे। इनमें से 13 सेलेब्स म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। आइए जानते हैं इन 15 कंटेस्टेंट्स के बारे में...

प्रतीक सहजपाल
प्रतीक सहजपाल के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। प्रतीक बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आए थे और फिनाले में एक ब्रीफकेस लेकर बाहर हो गए थे। इस ब्रीफकेस में बिग बॉस 15 का टिकट था। बिग बॉस ओटीटी में प्रतीक ने शानदार खेल के दम पर सभी को आकर्षित किया था। प्रतीक एक मॉडल और फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं और एमटीवी के शो एमटीवी लव स्कूल और एमटीवी एस ऑफ स्पेस में नजर आ चुके हैं।

निशांत भट्ट
निशांत भट्ट भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे थे। वह एक फेमस डांसर और कोरियोग्राफर हैं।

उमर रियाज
उमर रियाज बिग बॉस 13 में रनर-अप रहे आसिम रियाज के भाई हैं। आसिम रियाज ने बिग बॉस 13 में खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब देखते हैं उमर इसमें क्या करिश्मा करते हैं। उमर रियाज एक सर्जन हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छा खासी फैन फॉलोइंग है।
Recommended Video

ईशान सहगल
मॉडर-ऐक्टर ईशान सहगल कई डेली सोप का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह एमटीवी के शोज में भी नजर आ चुके हैं।

अकासा सिंह
अब बात करते हैं कुछ सुंदरियों की जो बिग बॉस के इस सीजन में मनोरंजन का डोज देती नजर आएंगी। उनमें से पहला नाम है अकासा सिंह का। अकासा पेशे से गायक हैं। वह खींच मेरी फोटो गाना गाने के बाद चर्चा में आई थीं। लोगों का मनोरंजन करने के लिए अकासा क्या तरीके अपनाएंगी यह देखना दिलचस्प होगा।

डोनल बिष्ट
टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं डोनल बिष्ट। एक्टिंग को फुल टाइम करियर चुनने से पहले डोनल बतौर पत्रकार काम करती थीं। वह कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं।

तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस 15 के प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थीं। तेजस्वी एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने संस्कार-धरोहर अपनों की, स्वरागिनी, पहरेदार पिया की जैसे नाटकों में अपनी एक्टिंग से अनोखी छाप छोड़ी है।

शमिता शेट्टी
इस नाम के भला कौन वाकिफ नहीं होगा। शिल्पा शेट्टी की बहन और राज कुंद्रा की साली शमिता भी बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दी थीं।

करन कुंद्रा
करन कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरों में गिने जाते हैं। बिग बॉस 15 के प्रोमों में भी करन दिखाई दिये थे। वह कई टीवी सीरियल व फिल्में कर चुके हैं।

सिंबा नागपाल
सिंबा नागपाल हाल ही में रुबीना दिलैक के साथ एक टीवी शो में दिखाई दिए थे। इससे पहले वह स्प्लिट्सविला 11 में भी नजर आए। सिंबा कई विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं।

साहिल श्रॉफ
सहिल शाहरुख खान की डॉन-2 समेत कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह शादी के साइड इफेक्ट में भी दिखाई दिए थे।

मीशा अय्यर
ऐस ऑफ स्पेस शो में नजर आईं मीशा अब बिग बॉस में अपना जलवा बिखेगेंगी। मीशा स्प्लिट्सविला 12 से चर्चा में आई थीं।

विधि पंड्या
सीरियल उड़ान में इमली की भूमिका निभाकर चर्चा में आईं विधि, अब बिग बॉस में उड़ान भरेंगी। अब यह उड़ान कितनी ऊंचाई तक होगी यह तो वक्त ही बताएगा।

विशाल कोटियन
टीवी के अक्षय कुमार के नाम से मशहूर विशाल ने 1998 में सीरियल फैमिली नंबर वन से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म डॉन मुत्तूस्वामी के साथ डेब्यू किया था। वह एक हास्य कलाकार के रूप में भी जाने जाते हैं। वहीं, पंजाबी सिंगर अफसाना खान शारीरिक परेशानी की वजह से वापस पंजाब लौट गई हैं। अब उनकी शो में एंट्री मुश्किल लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications