RRR OTT Release: इस दिन से घर बैठे देख सकते हैं फिल्म, जानिए कब होगी रिलीज
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्म आरआरआर अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसकी तारीख का ऐलान हो चुका है।
मुंबई, 19 मई: कोरोना महामारी के दौरान सभी सिनेमाघर लंबे समय से बंद थे। जिसके बाद से फैंस अब फिल्म घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखना पसंद करते हैं। अब फैंस फिल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब एक और फिल्म ओटीटी पर धमाका मचाने आ रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म 'आरआरआर' की जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

20 मई को देख सकते हैं फिल्म
फिल्म 'आरआरआर' 24 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। एसएस राजामौली के निर्देशन पर बनी इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 मई को दोपहर 12 बजे के बाद देख सकेंगे।
नेट्फ्लिक्स ने दी जानकारी
बता दें कि, ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी और इसका हिंदी वर्जन भी ओटीटी पर देख पाएंगे। इसकी जानकारी खुद नेट्फ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इस ऐलान के बाद काफी फैंस इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर देखने के लिए काफी एक्साइटेट होंगे।
फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
24 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन सहित एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल थे। फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्तों के भीतर दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और बड़े पर्दे पर आने तक कई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही।












Click it and Unblock the Notifications