Box Office Collection: डबल डिजिट में पहुंचा जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' का आंकड़ा, जानिए कलेक्शन
The Diplomat Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम की राजनीतिक ड्रामा फिल्म द डिप्लोमैट ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। ये फिल्म होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का रिलीज के पहले कोई बज नहीं था। अब सिनेमाघरों में तीन दिन बाद भी द डिप्लोमैट का कोई बज नहीं बन पाया है। यही वजह से है कि इसका असर आकड़ों में भी दिख रहा है।
'द डिप्लोमैट' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 4.65 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 4.5 करोड़ और ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 13.30 करोड़ रुपए करोड़ रुपए पहुंच गया है। भले ही धीमी गति से आगे बढ़ रही फिल्म से अभी बहुत उम्मीद है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 25 करोड़ रुपए के आसपास हो सकता है।

फिल्म की कहानी आपको सबको पता ही होगी। अगर नहीं तो आपको बता दें ये सत्य घटना पर आधारित है। भारतीय लड़की उजमा मलेशिया रहती है। वो वहां काम के सिलिसिले में रहती है। उजमा को अपने बच्चे का इलाज करवाना है, इसलिए भी वो परेशान है। इस बीच उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी से होती है। दोनों के बीच प्रेम होता है और वो उसी जाल में फंसकर पाकिस्तान पहुंच जाती है। वहां पता चलता है कि वो प्रेमी नहीं फ्रॉड है। लेकिन वो एक ऐसी जगह है, जहां से निकल पाना उसके लिए संभव नहीं है। ऐसे में वो किसी प्रकार पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में पहुंचती है। यानी जे पी सिंह, जो उस समय पाकिस्तान में तैनात थे। यही इसकी मोटा माटी कहानी है। बाकी आगे क्या होता है, वो आप सबको पता है।
जॉन इस फिल्म में जे पी सिंह के किरदार में हैं। बतौर डिप्लोमैट उनका बहुत ही सधा हुआ अभिनय है। इस किरदार में उनके लिए बहुत कुछ था। लेकिन उन्होंने उसे एक डिप्लोमैट की नजर से देखा और समझा। जिसकी बदौलत उनका किरदार निकलकर आया। यहां उन्हें जबरदस्ती की हीरोगिरी दिखाने का मौका नहीं मिला है। ये डायरेक्टर भी सूझबूझ है।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications