Box Office Collection: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' को दूसरे दिन मिली मामूली उछाल, जानिए कलेक्शन
The Diplomat Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम की राजनीतिक ड्रामा फिल्म द डिप्लोमैट को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। ये फिल्म होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का ना कोई बज था और ना ही मेकर्स ने इसका प्रमोशन किया। उन्होंने सीधा इसे होली के रिलीज किया है। उन्हें लगा कि त्योहार के दिन फिल्म रिलीज करने से हो सकता है इसके कलेक्शन पर अच्छा असर हो।
ऐसा होता नजर भी नहीं आ रहा है। फिल्म ने पहले दिन महज 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4.5 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 8.5 करोड़ रुपए का हुआ है। लेकिन दूसरे दिन भले ही फिल्म को 50 लाख रुपए का उछाल मिला हो। इससे इसकी वीकेंड कमाई में असर देखा जा सकता है। ट्रेड पंडितों को भी ये उम्मीद है कि त्योहार के खुमार के बाद फिल्म को और फायदा मिल सकता है।

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी आपको सबको पता ही होगी। अगर नहीं तो आपको बता दें ये सत्य घटना पर आधारित है। भारतीय लड़की उजमा मलेशिया रहती है। वो वहां काम के सिलिसिले में रहती है। उजमा को अपने बच्चे का इलाज करवाना है, इसलिए भी वो परेशान है। इस बीच उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी से होती है। दोनों के बीच प्रेम होता है और वो उसी जाल में फंसकर पाकिस्तान पहुंच जाती है। वहां पता चलता है कि वो प्रेमी नहीं फ्रॉड है। लेकिन वो एक ऐसी जगह है, जहां से निकल पाना उसके लिए संभव नहीं है। ऐसे में वो किसी प्रकार पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में पहुंचती है। यानी जे पी सिंह, जो उस समय पाकिस्तान में तैनात थे। यही इसकी मोटा माटी कहानी है। बाकी आगे क्या होता है, वो आप सबको पता है।
जॉन इस फिल्म में जे पी सिंह के किरदार में हैं। बतौर डिप्लोमैट उनका बहुत ही सधा हुआ अभिनय है। इस किरदार में उनके लिए बहुत कुछ था। लेकिन उन्होंने उसे एक डिप्लोमैट की नजर से देखा और समझा। जिसकी बदौलत उनका किरदार निकलकर आया। यहां उन्हें जबरदस्ती की हीरोगिरी दिखाने का मौका नहीं मिला है। ये डायरेक्टर भी सूझबूझ है।












Click it and Unblock the Notifications