क्या सीरियस रिलेशनशिप में हैं सुहाना खान और अगस्त्य नंदा? मिहिर आहूजा ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

Suhana Khan-Agastya Nanda Relationship: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसी के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते की अफवाहें उड़ने लगीं। अब मिहिर आहूजा ने दोनों के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

कई दिनों से ऐसी खबरें हैं कि सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी में देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिश्ते से दोनों परिवार वाले काफी खुश हैं। वहीं अब द आर्चीज में लीड रोल में नजर आए मिहिर आहूजा ने दोनों के अफेयर पर खुलकर बात की।

Suhana Khan

मिहिर ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं उन दोनों के डेटिंग रूमर्स को लेकर निश्चित नहीं हूं। लेकिन मुझे लगता है यह अच्छा है. मुझे इसकी चिंता नहीं है. मैं इससे बिल्कुल सहमत हूं और मीडिया बस अपना काम कर रहा है। वह अब एक अभिनेता हैं और उनकी लाइफ के बारे में जानने के लिए हर कोई दिलचस्पी लेगा।'

मिहिर ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'एक सेलिब्रिटी होने के नाते हमें पता होना चाहिए कि लाइमलाइट को कैसे हैंडल करना है। अगर मैं कहता हूं कि मैं किसी के साथ डेट पर हूं, और अगर मीडिया इसे कैप्चर कर रहा है, तो मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। आपको इन छोटी-छोटी बातों पर शिकायत नहीं करनी चाहिए। वे बस अपना काम कर रहे हैं और मेरे लिए यह सब ठीक है।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त्य नंदा और सुहाना खान अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने वेकेशन पर जाते हैं। फिलहाल अपनी बॉन्डिंग को छुपाकर रखना चाहते हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते से अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन भी खुश हैं और उन्होंने मंजूरी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+