The 50 Premiere: कब और कहां देख पाएंगे नया रियलिटी शो, कौन करेगा होस्ट? एक क्लिक में जानिए सबकुछ
The 50 Premiere: टीवी और ओटीटी की दुनिया में जल्द ही एक नया और भव्य रियलिटी शो 'द 50' दस्तक देने जा रहा है। यह शो 1 फरवरी 2026 को प्रीमियर होगा और इसके ऐलान के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शो में मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया की 50 चर्चित हस्तियां एक साथ एक आलीशान महलनुमा सेट में रहेंगी, जहां उन्हें बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रखा जाएगा।

चुनौतियों और रणनीति से भरा अनोखा फॉर्मेट
'द 50' का फॉर्मेट इसे दूसरे रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग बनाता है। यहां सिर्फ पॉपुलैरिटी या वोटिंग नहीं, बल्कि शारीरिक ताकत, टीम वर्क, रणनीति और फैसले लेने की क्षमता की असली परीक्षा होगी। प्रतियोगियों को कई एपिसोड्स तक कठिन टास्क और रणनीतिक खेल खेलने होंगे, जिनमें गठबंधन और सर्वाइवल सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। शो में लगातार ट्विस्ट और सरप्राइज दर्शकों को बांधे रखने वाले हैं।
'द लायन' की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच
इस शो का सबसे रहस्यमयी पहलू है 'द लायन'। यह एक प्रतीकात्मक और शक्तिशाली किरदार होगा, जो खेल और चुनौतियों पर नजर रखेगा। 'द लायन' की मौजूदगी शो में अनिश्चितता और दबाव को और बढ़ा देगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस किरदार के पीछे कौन होगा, लेकिन इसे लेकर अटकलें तेज हैं।
अभिषेक मल्हान या एल्विश यादव?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'द लायन' के रूप में अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान या एल्विश यादव का नाम चर्चा में है। अभिषेक को हाल ही में 'द 50' के लायन शुभंकर वाली जैकेट में देखा गया, जिससे कयास और मजबूत हो गए। वहीं, एल्विश यादव के दमदार अंदाज को देखते हुए फैंस उन्हें भी इस भूमिका के लिए फिट मान रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
होस्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार
शुरुआत में खबरें थीं कि फराह खान 'द 50' को होस्ट करेंगी और उनके प्रोमो ने दर्शकों का उत्साह भी बढ़ाया था। लेकिन बाद की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह का जुड़ाव सिर्फ प्रमोशनल शूट तक सीमित रहा। शो के होस्ट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है और शाहरुख खान के नाम की अफवाहें भी सामने आई हैं।
50 सेलेब्रिटी प्रतियोगियों की दमदार लिस्ट
'द 50' में करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, फैसल शेख, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम समेत कुल 50 सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे। इतने बड़े पैमाने और अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ 'द 50' इस साल का सबसे चर्चित रियलिटी शो बनने की पूरी तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications