Thalapathy Vijay House: करोड़ों के 'महल' में रहते हैं थलपति विजय, देखकर चौंधिया जाएंगी आंखें, जानें कमाई

Thalapathy Vijay House: तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) बढ़त बनाती नजर आ रही है। ऐसे में एक्टर से नेता बने थलपति विजय का नाम हर तरफ चर्चा में है, चाहे वह उनकी सियासी पारी हो या फिर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल।

एक्टर से नेता तक: थलपति विजय का दिलचस्प सफर
फैंस के बीच थलपति यानी कमांडर के नाम से मशहूर विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म Vetri से शुरुआत की थी जबकि लीड एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म Naalaiya Theerpu रही।

Thalapathy Vijay House

थलपति विजय पर लगे कई गंभीर आरोप

-फिल्मी दुनिया में सफलता के साथ-साथ थलपति विजय की निजी जिंदगी भी कई बार सुर्खियों में रही है। परिवार से जुड़े विवादों से लेकर निजी रिश्तों तक, थलपति विजय का नाम लगातार खबरों में बना रहा। शुरुआत में एक्टर एक हैप्पी लाइफ जी रहे थे लेकिन फिर उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बन गई।

34 साल पहले फ्लॉप हो गए थे Thalapathy Vijay, फिर बने तमिलनाडू के सुपरस्टार, क्या अब बनेंगे असली 'जन नायक'?

-थलपति विजय पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। कभी पिता के खिलाफ कोर्ट पहुंचना हो या फिर अब पत्नी का तलाक के लिए अर्जी डालना। एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगा है। इन सबके बीच थलपति विजय मुख्यमंत्री बनने के सबसे मजबूत दावेदार हैं। अब राजनीति में एंट्री के बाद वह तमिलनाडु के बड़े चेहरों में गिने जा रहे हैं और मौजूदा सियासी समीकरणों को चुनौती दे रहे हैं।

थलपति विजय का करोड़ों का आलीशान घर

-आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की लग्जरी लाइफ का सबसे बड़ा उदाहरण उनका चेन्नई के नीलंकराई इलाके में स्थित आलीशान बंगला है। ईस्ट कोस्ट रोड पर समंदर के किनारे बना ये लग्जीरियस बंगला अपनी भव्यता और डिजाइन के लिए जाना जाता है।

-करीब 70 से 80 करोड़ रुपये की कीमत वाला ये घर मॉडर्न आर्किटेक्चर और नैचुरल ब्यूटी का शानदार संगम है। कहा जाता है कि इस बंगले का डिजाइन हॉलीवुड स्टार Tom Cruise के फ्लोरिडा स्थित घर से प्रेरित है, जो इसे और भी खास बनाता है।

थलपति विजय की फीस और कमाई

-आपको बता दें कि थलपति विजय सिर्फ स्टारडम ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 200 से 250 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।

-थलपति विजय की फिल्मों जैसे The Greatest of All Time (G.O.A.T) और Jana Nayagan (जन नायकन) के लिए भी उन्होंने भारी-भरकम फीस ली है। इसी वजह से उन्हें भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में गिना जाता है।

600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं थलपति विजय

-एफिडेविट के मुताबिक थलपति विजय की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसमें बड़ी हिस्सेदारी चल संपत्ति और रियल एस्टेट की है, जिसमें कई रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी और जमीन शामिल हैं।

-थलपति विजय के पास लग्जरी गाड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है। BMW i7, Lexus LM और Toyota Vellfire जैसी महंगी कारें उनकी गैराज की शान बढ़ाती हैं।

राजनीति में नई पारी, सीएम पद के मजबूत दावेदार?

-फिल्मों से दूरी बनाने के बाद थलपति विजय अब पूरी तरह राजनीति पर फोकस कर रहे हैं। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का प्रदर्शन इस चुनाव में बहुत ही बेहतरीन साबित हो रहा है और यही उनके राजनीतिक भविष्य को तय करेगा।

-फिलहाल जिस तरह से विजय की पार्टी बढ़त बना रही है, उससे ये साफ है कि थलपति का जादू अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, वह सियासत में भी नई कहानी लिखने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+