34 साल पहले फ्लॉप हो गए थे Thalapathy Vijay, फिर बने तमिलनाडू के सुपरस्टार, क्या अब बनेंगे असली 'जन नायक'?
Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा के मेगास्टार थलपति विजय, अब सिर्फ बड़े पर्दे के हीरो नहीं रहे, वह राजनीति के मैदान में भी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। अपनी नई पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के जरिए थलपति विजय ने एक नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की है, जिसने तमिलनाडु की सियासत में हलचल तेज कर दी है।
फ्लॉप डेब्यू से ब्लॉकबस्टर स्टार बनने तक का सफर
थलपति विजय का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Naalaiya Theerpu से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से धीरे-धीरे दर्शकों का दिल जीत लिया।

थलपति विजय का वफादार फैनबेस
Ghilli, Thuppakki और Mersal जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार की कतार में खड़ा कर दिया था। लगातार हिट फिल्मों के दम पर थलपति विजय ने एक विशाल और वफादार फैनबेस तैयार किया, जो आज हर उम्र के लोगों में फैला हुआ है।
'घिल्ली' से टूटा रिकॉर्ड, बना नया इतिहास
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म Ghilli ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। ये पहली तमिल फिल्म बनी जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस में 500 मिलियन से ज्यादा की कमाई की और Adimai Penn के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद थलपति विजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। Master और Leo जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी स्टारडम को लगातार मजबूत किया।
फिल्मों में दिखा राजनीति का असर
आपको बता दें कि थलपति विजय की फिल्मों में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संदेश भी साफ तौर पर नजर आने लगे। उनकी फिल्म Thalaivaa की टैगलाइन Time to Lead ने उनके भविष्य की ओर इशारा किया था। इसके बाद Kaththi, Sarkar और Master जैसी फिल्मों में राजनीतिक मुद्दे प्रमुख रूप से उभरे। उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन का मतलब ही जनता का नेता है, जो उनके वास्तविक जीवन के कदमों से मेल खाता है।
2024 में राजनीति में एंट्री, नई पार्टी का ऐलान
फरवरी 2024 में थलपति विजय ने फिल्मों से दूरी बनाने का ऐलान करते हुए राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने का फैसला लिया था। उन्होंने अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की घोषणा की, जिसका लक्ष्य तमिलनाडु की राजनीति में एक नया विकल्प पेश करना है। उनका ये कदम सिनेमा से सार्वजनिक जीवन की ओर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी
-तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को हुए चुनाव में 85.1 फीसदी का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था, जिसने इस बार के नतीजों को और भी अहम बना दिया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK 97 सीट से आगे चल रही है और माना जा रहा है कि अब राज्य पर थलपति विजय ही किंग बनकर उभरेंगे।
-आज यानी 4 मई 2026 की शाम तक घोषित होने वाले परिणाम ये तय करेंगे कि क्या जनता पारंपरिक द्रविड़ राजनीति से हटकर किसी नए चेहरे, थलपति जैसे विजय पर भरोसा जताने को तैयार है।
क्या थलापति विजय बनेंगे जनता के नए नेता?
अब सबकी निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। क्या पर्दे का कमांडर असल जिंदगी में भी नेतृत्व की कमान संभाल पाएगा? ये सवाल फिलहाल हर किसी के मन में है। एक बात तय है कि थलपति विजय की एंट्री ने तमिलनाडु की राजनीति को पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications