Thalapathy Vijay ने राजनीति में रखा कदम, नई पार्टी का ऐलान, रखा ये खास नाम
Thalapathy Vijay News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले फेमस एक्टर थलपति विजय ने राजनीति में कदम रख दिया है। थलपति विजय ने आज यानी 2 फरवरी 2024 (शुक्रवार) को अपनी पार्टी का ऐलान किया है।
थलपति विजय ने राजनीति में की एंट्री
थलपति विजय की पार्टी का नाम 'तमिलागा वेत्री कझगम' (Tamilaga Vettri Kazhagam) है। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय ने बताया कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो गया है और उनकी पार्टी साल 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

विजय ने नई पार्टी का किया ऐलान
आधिकारिक बयान में एक्टर थलपति विजय ने कहा है- पार्टी को ईसीआई के साथ पंजीकृत कर दिया गया है। मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि पार्टी की सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में न तो लड़ने का और न ही किसी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है।
'राजनीति कोई पेशा नहीं बल्कि पवित्र जनसेवा है'
थलपति विजय ने एक बयान में कहा है कि राजनीति कोई पेशा नहीं बल्कि पवित्र जनसेवा है। आपको बता दें कि 'तमिलागा वेत्री कझगम' का शाब्दिक अर्थक तमिलनाडु विजय पार्टी है। एक्टर की इस बड़ी घोषणा के बाद उनके फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि थलपति विजय राजनीति में कदम रख सकते हैं।
'पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी'
जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में पहले भी कई सेलेब्स ने फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखा है। इनमें सबसे प्रमुख एम.जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता हैं। वहीं विजय थलपति ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और न ही किसी का समर्थन करेगी क्योंकि हाल ही में हुई आम परिषद और कार्यकारी परिषद की बैठकों में ऐसा निर्णय लिया गया है।
'जनसेवा की राजनीति में खुद को झोंक देंगे'
थलपति विजय ने आगे कहा- मैंने पार्टी के काम को प्रभावित किए बिना उस फिल्म को पूरा करने का फैसला किया है जिसके लिए मैं पहले ही प्रतिबद्ध हूं। विजय का कहना है कि वह आने वाले समय में जनसेवा की राजनीति में खुद को झोंक देंगे और कड़ी मेहनत कर अपनी पार्टी का नाम ऊंचा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications