पुनीत राजकुमार को श्रृद्धांजलि देने पहुंचे एक्‍टर थलपति विजय, जल्‍द रिलीज होगी दिवंगत अभिनेता की ये फिल्‍म

बेंगलुरू, 26 फरवरी। कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार का निधन हुए लंबा समय बीत चुका है लेकिन उनके फैंस को उनकी मौत पर अभी भी विश्‍वास कर पाना मुश्किल हो रहा है। । अक्टूबर 2021 में उनकी अचानक मृत्यु की खबर सुनकर अभिनेता के फैंस बिखर गए। पुनीत, जिन्हें प्यार से अप्पू कहा जाता था, की हार्ट बीट रुकने के कारण मौत हो गई थी।

puneet

पुनीत राजकुमार की समाधि कांतीरवा स्टूडियो में उनके पिता, राजकुमार के स्मारक के पास बनाई गई है। उनकी समाधि पर कई सेलेब्स या आम लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और 'मास्टर' अभिनेता थलपति विजय भी उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर विजय के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इन फोटोज में हम विजय को पुनीतराजकुमार की फोटो के सामने फूल चढ़ाते और हाथ जोड़ते हुए देख सकते हैं।

विजय ने राजकुमार के परिवार से भी मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। विजय से पहले, राम चरण, विशाल, सूर्या, शिवकार्तिलेयन और अल्लू अर्जुन जैसे अन्य अभिनेताओं ने पावर स्टार को याद करने के लिए उनकी समाधि पर पहुंच चुके हैं

कन्नड़ स्टार प्रशंसकों को पुनत राजकुमार की आने वाली फिल्म 'जेम्स' उपहार के तौर पर मिली है। दिवंगत अभिनेता जल्द ही एक आउट-एंड-आउट एक्शन एंटरटेनर में दिखाई देंगे, जिसके ट्रेलर को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है । इस साल के गणतंत्र दिवस पर फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया गया था और फिल्म के निर्देशक चेतन कुमार ने कहा कि उन्होंने इस फिल्‍म के रिलीज के लिए गणतंत्र दिवस के दिन को चुना क्योंकि यह पुनीत सर सेना की वर्दी में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+