VIDEO: नोरा फतेही को देख अपना सुध-बुध भूले टेरेंस लुईस, मलाइका को भी कर दिया इग्नोर

मुंबई, 27 नवंबर। डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का सीजन 2 इन दिनों दर्शकों के बीच खूब सुर्खियों में है। कंटेस्टेंट्स अपने डांस से लोगों को हैरान कर रहे हैं, वहीं इस वीकेंड शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की भी एंट्री होने वाली है। नोरा फतेही ने शो में गेस्ट जज के तौर पर एंट्री ली, इस बीच एक बार फिर शो के जज और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की नजरें नोरा पर टिक गई। गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी उनकी खूब टांग खिचाई की।

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में पहुंची नोरा

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में पहुंची नोरा

सोशल मीडिया पर 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि नोरा फतेही और टेरेंस के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। नोरा को देख टेरेंस इस कदर खो जाते हैं कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी सहयोगी मलाइका अरोड़ा को भी इग्नोर कर देते हैं। प्रोमों वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

नोरा को देख टेरेंस का खुला रह गया मुंह

नोरा को देख टेरेंस का खुला रह गया मुंह

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि नोरा के स्टेज पर आते ही टेरेंस के अपनी सीट से चिल्लाते हैं 'वेलकम बैक नोरा'। इस बीच उनके बगल बैठीं कोरियोग्राफर गीता कपूर टोरेंस को टोकते हुए कहती हैं, 'उसके लिए मनीष है'। वीडियो में आगे नोरा का डांस देख टोरेंस भी हैरान रह जाते हैं, जिस पर रिएक्शन देते हुए गीता फिर टोकती हैं, 'अरे मुह तो बंद करो अंकल'।

गीता कपूर ने लिए टेरेंस के मजे

गीता कपूर ने लिए टेरेंस के मजे

वीडियो यहीं खत्म नहीं होता, इसके बाद नोरा को स्टेज से लाने के लिए खुद टेरेंस जाते हैं और उनका हाथ पकड़कर लाते हैं। लेकिन अगले ही पल मलाइका अकेले स्टेज पर जा रही होती हैं तो गीता फिर टेरेंस को टोकती हैं, 'आप मलाइका को छोड़ने नहीं गए?' इस पर टेरेंस ने इशारों में कहा कि वह भूल गए। हालांकि खुद का बचाव करते हुए टेरेंस ने कहा, मलाइका, 'मैं आपकी ड्रेस से डिस्ट्रैक हो गया और सिर्फ आपको देखता रहा।'

नोरा और टेरेंस पहले भी हुए थे वायरल

नोरा और टेरेंस पहले भी हुए थे वायरल

शो के होस्ट मनीष भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने टेरेंस को गीता की कसम खाने के लिए कहा। अगली क्लिप में मलाइका ने नोरा से पूछा कि क्या वह टेरेंस को मिस करती हैं? नोरा ने कहा, 'हां जरूर मिस किया'। नोरा की ये बात सुन टेरेंस उनका हाथ पकड़ लेते हैं और फिर गीता और मलाइका उनकी टांग खींचने लगती हैं। बता दें कि नोरा पहले सीजन में भी शो में आ चुकी हैं, तब उन्हें लेकर टेरेंस काफी सुर्खियों में थे।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने दिया है बेटी को जन्म, इंस्टाग्राम पर आई बच्ची की पहली फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+