तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा जल्द करने वाले हैं शादी, एक्ट्रेस की मां ने बताया वेडिंग प्लान

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Marriage: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। कपल की मुलाकात बिग-बॉस 15 के दौरान हुई थी और शो में दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले चार सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं और इनके फैंस बेसब्री से शादी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी की माँ ने एक बड़ा खुलासा किया।

शादी की खबर पर तेजस्वी की माँ ने लगाई मुहर
तेजस्वी प्रकाश इन दिनों मशहूर कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हिस्सा ले रही हैं। जिसे रणवीर ब्रार, फराह खान और विकास खन्ना जज कर रहे हैं। होली स्पेशल एपिसोड में तेजस्वी की माँ अपनी बेटी को सपोर्ट करने आईं। माँ-बेटी ने मिलकर एक डिश बनाई, जिसे जजेस ने खूब सराहा।

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Marriage

डिश टेस्टिंग के दौरान फराह खान ने तेजस्वी की माँ से एक्ट्रेस की शादी को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कन्फर्म किया कि तेजस्वी 2025 में शादी करेंगी। तेजस्वी ये सुनकर हैरान रह गईं। तभी फराह ने आगे पूछा कि क्या दूल्हे का नाम करण है? इस पर तेजस्वी की माँ ने हां कहकर फैंस की खुशी दोगुनी कर दी। उनके इस जवाब पर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी तालियां बजाईं और जश्न मनाया।

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का यह क्लिप सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। एक फैन ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा, "मैं इस खबर पर तब तक भरोसा नहीं करूंगी, जब तक मैं करण को घोड़ी पर चढ़े और तेजस्वी को मंगलसूत्र और सिंदूर में नहीं देख लूंगी!" वहीं, एक अन्य फैन ने तेजस्वी की माँ से जल्दी शादी करवाने की रिक्वेस्ट करते हुए लिखा, "आंटी, इस साल ही शादी करवा दो!"

कैसे शुरू हुई तेजस्वी और करण की लव स्टोरी?
तेजस्वी और करण कई बार पहले भी मिले थे, लेकिन बिग बॉस 15 में ही दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई। फैंस आज भी शो के उन खूबसूरत पलों को याद करते हैं। शो खत्म होने के बाद कुछ लोगों को लगा कि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा, लेकिन दोनों ने सभी अफवाहों को गलत साबित कर दिया। अब फैंस को इंतजार है कि ये खूबसूरत जोड़ी जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+