'सितारे जमीन पर' के पहले गाने 'गुड फॉर नथिंग' का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पूरा गाना
'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर आते ही लोगों में जो उत्साह देखने को मिला है, वो कमाल का है। 2007 की सुपरहिट फिल्म 'तारे ज़मीन पर' से जुड़ी इस स्पिरिचुअल सीक्वल की पहली झलक ने ही दिल जीत लिया है। हर एक फ्रेम में प्यार, हंसी और खुशियों की जो फीलिंग है, वो सीधे दिल तक जाती है। ट्रेलर देखकर साफ है कि ये फिल्म एक प्यारा सा फैमिली एंटरटेनर बनने वाली है, और लोग अभी से इसे लेकर काफ़ी एक्साइटेड हैं। अब हर कोई बेसब्री से इसका अगला चेप्टर देखने का इंतज़ार कर रहा है।
अब ज़्यादा इंतज़ार नहीं! मेकर्स 'सितारे ज़मीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग ' लेकर आ रहे हैं। गाने का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और इसमें कोच गुलशन और उनकी टैलेंटेड टीम की मस्तीभरी, दिलचस्प और मज़ेदार जर्नी की झलक देखने को मिलती है। अब तैयार हो जाइए, क्योंकि ये एनर्जेटिक गाना कल पूरी तरह से रिलीज़ होने वाला है।

'सितारे ज़मीन पर' के पहले गाने 'गुड फॉर नथिंग' का टीज़र रिलीज़ हो गया है और कहना गलत नहीं होगा कि ये मस्ती के मामले में लेवल अप है। टीज़र में आमिर खान कोच गुलशन के रोल में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं, और पूरी टीम के साथ उनकी ट्यूनिंग देखकर चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है। ये छोटी सी झलक ही बता देती है कि कल जब पूरा गाना आएगा, तो मस्ती और एनर्जी की जबरदस्त डोज़ मिलने वाली है।
'गुड फॉर नथिंग' गाने में शंकर महादेवन और अमिताभ भट्टाचार्य की मज़ेदार और जोशीली आवाज़ें सुनने को मिलती हैं। गाने को और खास बनाते हैं नील मुखर्जी की गिटार की धुनें और शेल्डन डी'सिल्वा का बास पर कमाल का साथ। आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। फिल्म को आर. एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications