'ग्वालियर के लिए शर्म की बात है', तान्या मित्तल के लिए शहरवालों ने कही ऐसी बात, इंफ्लूएंसर हो जाएंगी पानी-पानी
तान्या मित्तल खुद को स्प्रिचुअल इंफ्लूएंसर बताती थीं, इसी वजह से वो बिग बॉस 19 का भी हिस्सा बनी हुई हैं। यहां तान्या अपनी रईसी बताकर खूब चर्चा में हैं। शो में तान्या ने बताया कि ग्वालियर (यहां की रहने वाली) में उनका घर बहुत आलीशान है। इतना कि सेवेन स्टार होटल भी उसके सामने कुछ नहीं है।
उनकी फैक्ट्रियां हैं और वो एक बड़ी बिजनेसवुमेन हैं। तान्या की ये बातें सुनकर लोग उन्हें और जानने लगे। लेकिन अब लोग उनके शहर ग्वालियर पहुंच रहे हैं और उनकी पोल खोल रहे हैं। इतना ही नहीं ग्वालियर के लोग भी तान्या को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसा अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

ग्वालियर निवासी अनंत शर्मा से एक पॉडकास्ट में तान्या मित्तल के बारे में पूछा गया। इसमें उन्होंने कहा, वो हमारी बहन हैं, उनपर कोई ऐसा टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन ये कहूंगा उन्होंने जो प्लेटफॉर्म चुना और सनातन कल्चर अपने पेज में दिखाया। बिग बॉस में भी वो यही बातें कर रही हैं। उनका कहना है कि सनातन प्रमोट कर ही फैंस कमाए हैं। उनकी कई बड़ी बड़ी बातें की। ग्वालियर में इतना बड़ा घर है, इतने गार्ड्स हैं, इतने नौकर हैं और सारी चीजें हैं। लेकिन ग्वालियर के लोगों को उनकी असलियत पता है। ऐसी झूठी बातें मत करिए। बुरी मुझे ये लगी कि आप सनातन-सनातन का नाम लिया और अब आप अपना ऐसा रूप दिखा रहे हो। ग्वालियर से कई चेहरे निकले हैं। जो देश में बड़े लेवल पर हैं। तान्या जी बिग बॉस में गई हैं, तो उन्होंने ग्वालियर का नाम खराब किया है। आप जो हैं वैसे ही रहिए। फेक मत दिखाइए। ग्वालियर के लिए ये शर्म की बात है कि वो ग्वालियर की निवासी हैं।
ये पहली बार नहीं है जब लोग तान्या के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। इसके पहले भी कई यूट्यूबर्स ने तान्या के घर को दिखाय है। जिसमें पता चलता है कि उनका घर एक आम इंसान की ही तरह है और उनके घर के नीचे किराए से दुकान चलती हैं। हालांकि अब सच तो तान्या ही बता सकती हैं कि क्या है।












Click it and Unblock the Notifications