हॉट सीन से सनसनी मचाने वाली तनुश्री दत्ता का कैसा हो गया हाल, फैंस बोले, ' क्या हालत बना ली'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं और उन्हें बढ़ते वजन के कारण ट्रोल कर रहे हैं।

मुंबई, 29 अगस्त: फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ अपने हॉट सीन से जलवा बिखेरने वाली तनुश्री दत्ता तो हर किसी को याद होगी। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में कई बोल्ड सीन भी किए थे। एक्ट्रेस के बेहरतीन फिजीक को लेकर उनके लाखों फैंस दिवाने हैं लेकिन सामने उनके लेटेस्ट को देख अब हर कोई हैरान है।

तनुश्री दत्ता की वायरल हुई वीडियो

तनुश्री दत्ता की वायरल हुई वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इस वक्त भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों बटोरती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लंबे समय बाद एक इवेंट में स्पॉट हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। कुछ फैंस ने उनको इतने समय बाद देखकर खुशी जताई तो वहीं कुछ ने उनके बढ़ते वजन को देख उन्हें जमकर ट्रोल किया।

वेट गेन को लेकर हुईं जबरदस्त ट्रोल

तनुश्री दत्ता एक ऐसी एक्ट्रेस में शुमार हैं जिनकी छवि एक हॉट एक्ट्रेस के तौर पर रही है। ऐसे में फैंस के लिए उनके बढ़ते वजन में देखना काफी शॉकिंग था। लेकिन अफसोस की बात ये है कि इतने लंबे समय बाद नजर आई एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

बुरी तरह ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता

बुरी तरह ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता

वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'क्या थे और क्या हो गए'। तो वहीं दूसरे ने लिखा फैट बढ़ गया आपका। तो किसी ने पूछा कि आप इतनी शांत क्यों हैं? एक ने तो सलाह ही दे दी कि- अब आपको वजन कम करने की जरूरत है। तो कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने तनुश्री को इतने समय देखने पर खुशी जताई और कहा 'आप अब भी उतने ही सुंदर हो'।

काफी घबराई हुई दिखी तनुश्री दत्ता

काफी घबराई हुई दिखी तनुश्री दत्ता

फिल्मी ग्यान के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तनुश्री दत्ता की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की शिमर साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। अगर वीडियो को ध्यान से देखें तो एक्ट्रेस काफी घबराई हुई नजर आईं।

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं तनुश्री

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं तनुश्री

बता दें कि लंबे समय से तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। एक्ट्रेस अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ये पहली बार नहीं हैं जब तनुश्री दत्ता बुरी तरह ट्रोल हुई हैं बल्कि इससे पहले भी वह ट्रोलर्स के निशाने पर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+