ये क्या? इमरान हाशमी को तनुश्री दत्ता ने कहा 'भाई', कभी दिए थे इंटीमेट सीन्स, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
Tanushree Dutta Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म अपार्टमेंट में देखा गया था। जो कि साल 2010 में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में तनुश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने को-एक्टर इमरान हाशमी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में तनुश्री दत्ता औऱ इमरान हाशमी ने अपने इंटीमेट सीन्स से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देख फैंस को काफी इंप्रेस किया था। लेकिन अब हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने को एक्टर को भाई बता दिया। जिसे सुनकर उनके फैस हैरान रह गए।

तनुश्री ने इंटरव्यू के दौरान कहा, बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस ने किसिंग सीन और इंटीमेट सीन्स किए हैं लेकिन उन्हें कभी कुछ नहीं कहा जाता। मैं अगर करूं तो लोगों को मुझसे ही दिक्कतें होने लग जाती है। मेरा और इमरान का जो इंटीमेट सीन हुआ था वह पर्सनल नहीं था। मैं एक्ट्रेस हूं और ये एक फिल्म का पार्ट था।
तनुश्री ने आगे कहा कि, 'फिल्मों में जो कुछ करने को कहा जाता है वह केवल एक्टिंग का पार्ट है। मैं और इमरान केवल भाई-बहन जैसे ही हैं और हमारे बीच कुछ नहीं था।' खैर तनुश्री के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोगों को उनका ये स्टेटमेंट सुनकर काफी शॉक लगा। वहीं कुछ फैंस ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया।
तनुश्री दत्ता के इस बयान पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, बहन ऐसी कौन सी मजबूरी थी जो तुमने ऐसा बकवास बयान दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो हद है इसने भाई-बहन के रिश्ते को ही खराब कर दिया।' एक ने लिखा, 'यार मतलब कुछ भी बकवास करनी है।'












Click it and Unblock the Notifications