कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने Tanushree Dutta को कहा था 'लेस्बियन', चर्चित रही थी दोनों की कैट फाइट
Tanushree Dutta News: तनुश्री दत्ता एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि इस बार उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें घर में अकेलेपन से परेशान हैं। तनुश्री ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों पर मीटू के आरोप लगाए थे। उन्होंने नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर भी आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला जिसके बाद केस खत्म कर दिया गया। तनुश्री का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर राखी सावंत के साथ उनका झगड़ा फिर से वायरल हो रहा है। राखी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे।
राखी सावंत ने तनुश्री के मीटू आरोपों के जवाब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राखी सावंत ने आरोप लगाया था कि तनुश्री दत्ता लेस्बियन हैं और उन्होंने कई बार उनके साथ जबरदस्ती की है। उन्होंने दावा किया था कि तनुश्री उन्हें जबरदस्ती लोनावाल में रेव पार्टी में ले गई थीं। जबरदस्ती ड्रग्स देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी।

'Tanushree Dutta ने मेरा रेप किया है'
राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, 'तनुश्री दत्ता ने मेरा रेप, बलात्कार किया है। आप कहेंगे यह कैसे हो सकता है? ऐसा हो सकता है क्योंकि वह अंदर से औरत नहीं मर्द है। उसने अपने हाथ... हाथ जो खाने के लिए होते हैं उसे...' उनके इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
राखी सावंत पर किया था तनुश्री ने करारा पलटवार
राखी सावंत के आरोपों के जवाब में तनुश्री दत्ता ने कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री के लोगों ने पालकर रखा है। वह कुछ लोगों से पैसे लेकर एक्टिव हो जाती है। तनुश्री ने तो यहां तक कह दिया था कि राखी बैंकरप्ट हो चुकी हैं और पैसों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इसके बाद राखी ने उन पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनके पास मुंबई में फ्लैट है और दुबई में भी निवेश किया है, जबकि तनुश्री किराए के घर में रहती थीं।
यह भी पढ़ें: 'ऐश्वर्या राय भद्दा डांस करती हैं', राखी सावंत ने सरेआम उड़ाया पूर्व मिस वर्ल्ड का मजाक, कैमरे पर की ऐसी हरकत
'राखी सावंत साइकोपैथ और झूठी है'
तनुश्री ने राखी सावंत के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि मैं पूरे देश और दुनिया को यह बताना चाहती हूं कि राखी सावंत एक झूठी महिला हैं। वह हर 5 मिनट पर झूठ बोलती है और एक साइकोपैथ है। तनुश्री ने इसके बाद कहा था कि उसने मेरे कैरेक्टर के बारे में क्या कुछ नहीं बोला है, मुझे हर जगह बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने पूरे बॉलीवुड पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कुछ बुली हैं, जो राखी सावंत जैसे साइड एक्टर्स को पालकर रखते हैं।
यह भी पढ़ें: 'उसने चिल्लाया, छोटे कपड़ों में', 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर को लेकर तनुश्री दत्ता का चौंकाने वाला खुलासा












Click it and Unblock the Notifications