'ऐश्वर्या राय भद्दा डांस करती हैं', राखी सावंत ने सरेआम उड़ाया पूर्व मिस वर्ल्ड का मजाक, कैमरे पर की ऐसी हरकत

Rakhi Sawant On Aishwarya Rai: अपने बेखौफ और खुले अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत पिछले दो दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। कभी अतरंगी बयानों को लेकर, तो कभी फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली राखी कई बार विवादों में भी घिरी हैं।

राखी सावंत को लेकर कही गई ऐसी बात
हालांकि राखी सावंत ने कभी आलोचनाओं को खुद पर हावी नहीं होने दिया। खासतौर पर तब, जब वह फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स कर रही थीं, तो उन्हें समाज और मीडिया दोनों ने खूब निशाना बनाया। हालांकि राखी ने कभी चुप रहने का रास्ता नहीं चुना।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय के 'कजरा रे' गाने को बनाया निशाना

एक बार तो राखी सावंत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के डांस स्टाइल पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। साल 2005 में पूजा बेदी के टॉक शो 'जस्ट पूजा' में शिरकत करते हुए राखी सावंत ने कहा था कि उन्हें सिर्फ इसलिए आलोचना का शिकार बनाया गया क्योंकि उन्होंने आइटम सॉन्ग किए। उन्होंने कहा था- मैं न तो मिस वर्ल्ड हूं, न मिस यूनिवर्स, फिर भी लोग मुझे क्यों टारगेट करते हैं।

ऐश्वर्या के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स का उड़ाया मजाक

-इसी बातचीत के दौरान राखी सावंत ने ऐश्वर्या राय के फेमस सॉन्ग ''कजरा रे का उदाहरण देते हुए कहा कि जब ऐश्वर्या ने वह गाना किया, तो किसी ने उन्हें भद्दा नहीं कहा, लेकिन जब मैं करती हूं तो आलोचना शुरू हो जाती है। राखी ने शो में ऐश्वर्या के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स की नकल करते हुए उनका मजाक भी उड़ाया था।

-राखी सावंत ने तंज कसते हुए कहा था- क्या फर्क पड़ता है? वही तो किया मैंने भी। इतना भद्दा डांस। जब पूजा बेदी ने राखी से पूछा कि उनके गाने को अश्लील क्यों कहा गया, खासकर उनके कपड़ों और डांस स्टेप्स को लेकर, तो राखी ने सीधा जवाब देते हुए कहा था- ये मेरी नहीं, कोरियोग्राफर की जिम्मेदारी है।

अब दुबई में रहती हैं राखी सावंत

राखी सावंत इन दिनों दुबई में सेटल हो चुकी हैं। हालांकि काम के सिलसिले में वह भारत आती-जाती रहती हैं। राखी हमेशा से अपनी रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने पहले रितेश नामक व्यक्ति से शादी की थी, जो कुछ समय बाद टूट गई। इसके बाद आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह की खबरें आईं, लेकिन साल 2022 में वह रिश्ता भी खत्म हो गया।

राखी ने 50 रुपये की दिहाड़ी से शुरू किया था सफर

-राखी सावंत का करियर जितना रंगीन रहा है, उतना ही संघर्षों से भरा भी रहा है। एक समय था जब उन्होंने टीना अंबानी की शादी में सिर्फ 50 रुपये की दिहाड़ी पर मेहमानों को खाना परोसा था। लेकिन आज, वह एक सेल्फमेड महिला हैं जिनकी कुल संपत्ति करीब 37 करोड़ रुपये के आसपास है।

-फिलहाल राखी सावंत सिंगल हैं और अपने करियर पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। अपने बेबाक बोल, अनोखे फैशन सेंस और मजबूत इरादों के चलते वह आज भी मीडिया की फेवरेट बनी हुई हैं। पैपराजी राखी की तस्वीरें क्लिक करने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+