'उसने चिल्लाया, छोटे कपड़ों में', 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर को लेकर तनुश्री दत्ता का चौंकाने वाला खुलासा
Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपनी डेब्यू फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। वह अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बना रही थीं।
फूट-फूटकर रोने लगीं तनुश्री दत्ता
फिलहाल तनुश्री दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तनुश्री फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। तनुश्री ने वीडियो में कहा है कि उन्हें उनके घर में ही परेशान किया जा रहा है।

तनुश्री दत्ता का वीडियो हुआ वायरल
तनुश्री दत्ता ने बताया कि उन्हें अपने ही घर पर शोषण का सामना करना पड़ रहा है, जिससे तंग आकर एक्ट्रेस ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। अब ओशिवारा पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची है।
तनुश्री दत्ता के घर पहुंची थी पुलिस
पुलिस लगभग 40 मिनट तक बिल्डिंग में रही और तनुश्री दत्ता से बातचीत की। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई। मीडिया से बातचीत में पुलिस ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, बस इतना बताया है कि सब ठीक है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तनुश्री को थाने आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।
विवेक अग्निहोत्री को लेकर तनुश्री दत्ता का बड़ा खुलासा
इसी बीच तनुश्री दत्ता का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने फिल्म चॉकलेट के सेट पर डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। तनुश्री ने इस इंटरव्यू में कहा था कि विवेक अग्निहोत्री का बर्ताव उनके प्रति बेहद अपमानजनक था।
विवेक अग्निहोत्री पर तनुश्री ने लगाए थे ऐसे गंभीर आरोप
-तनुश्री दत्ता ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अगर वह वैनिटी वैन में आराम करने की कोशिश करती थीं या शॉर्ट ड्रेस पर रोब पहनकर बैठती थीं, तो डायरेक्टर उन्हें मना कर देते थे। उन्होंने कहा- अगर आपने मुझे छोटे कपड़े पहनाए हैं, तो कम से कम वैन में बैठने तो दो! लेकिन वो तो कहते थे- अभी शॉट आने वाला है, रोब उतारो। मैं पूरे यूनिट के सामने शॉर्ट स्कर्ट में बिठाई जाती थी, जो बहुत ही असहज करने वाला अनुभव था।
-फरीदून शहरयार को दिए गए इस इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने बताया था कि एक दिन जब वह सेट पर सिर्फ पांच मिनट लेट पहुंची थीं तो विवेक अग्निहोत्री ने उनके ऊपर जोर से चिल्ला दिया था। यहां तक कि उन्हें अनप्रोफेशनल तक कह दिया था।
-तनुश्री दत्ता ने बताया था- कई बार तो जब मैं सेट पर पहुंचती थी, तब तक लाइट्स तक नहीं लगी होती थीं। लेकिन उस दिन पांच मिनट की देरी पर वह खुद सेट पर खड़े थे, सिर्फ ये देखने के लए कि मैं वक्त पर पहुंचती हूं या नहीं।
-तनुश्री ने बताया कि वह फिल्म के सेट पर लगातार मानसिक और भावनात्मक दबाव में रहने लगी थीं। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के बर्ताव ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सेट का माहौल उनके लिए बेहद असहज बना दिया गया था।
विवेक अग्निहोत्री ने दी थी सफाई
-वहीं तनुश्री दत्ता के इन आरोपों पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट शो में उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों पर सफलता पाने का अत्यधिक दबाव होता है और जब वो सफलता नहीं मिलती, तो लोग मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं।
-विवेक अग्निहोत्री ने कहा था- कई बार कलाकार खुद ये नहीं समझ पाते हैं कि वो किस मानसिक अवस्था में हैं। इसलिए मैं इस तरह की बातों को गंभीरता से नहीं लेता। मैं माफ करना ज्यादा पसंद करता हूं। हालांकि विवेक ने सीधे तौर पर तनुश्री के आरोपों का खंडन नहीं किया था लेकिन उन्होंने ये जरूर जताया था कि वह इन बातों को व्यक्तिगत नहीं लेते और माफ कर देना ही बेहतर समझते हैं।












Click it and Unblock the Notifications