बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस को हुआ स्टेज 4 कैंसर, 9 साल की बेटी को किया खुद से दूर, जानें कैसा है हाल
Tanishtha Chatterjee: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डायरेक्टर तनिष्ठा चटर्जी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है।
तनिष्ठा चटर्जी को हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही तनिष्ठा चटर्जी ने अपने पिता को खोया था और अब वह ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गई हैं। तनिष्ठा ने खुद बताया है कि इस जानलेवा बीमारी के बारे में जब से उन्हें पता चला है वह बिल्कुल टूट गई हैं। दरअसल उन्होंने अपने कैंसर के बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है।

तनिष्ठा को कैंसर के बारे में 4 महीने पहले ही पता चला
तनिष्ठा चटर्जी ने बताया कि उन्हें अपने कैंसर से ज्यादा अपनी बेटी की चिंता हो रही है। तनिष्ठा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अपने स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने इस कैंसर के बारे में 4 महीने पहले ही पता चला था।
'मैंने कैंसर के चलते ही अपने पिता को खो दिया था'
तनिष्ठा चटर्जी ने कहा- पिछले साल मैंने कैंसर के चलते ही अपने पिता को खो दिया था। मैं इस सदमे से ही उबर रही थी कि मुझे अपनी बीमारी के बारे में पता चला। इसके बारे में जानने के बाद से मैं बहुत परेशान हो गई हूं।
'मेरी लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया है'
-तनिष्ठा चटर्जी ने कहा- मेरी लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया है। मगर मैं टूटी नहीं हूं। मैं डरी नहीं हूं। मैंने इससे मानवता सीखी ह। लोग आपकी परवाह करते हैं। हालांकि पहली बार ऐसा हुआ है कि मैं स्ट्रॉन्ग बनकर थक चुकी हूं।
-तनिष्ठा चटर्जी ने कैंसर को लेकर कहा- पिछले साल मैंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया था। मैं उनकी मौत का शोक भी नहीं मना पाई थी क्योंकि मेरे पास संभालने के लिए 70 साल की मां और 9 साल की बेटी है।
-उन दोनों के लिए मुझे मजबूत रहना था। वहीं जिस दिन मुझे मेरे स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला तो मैंने सोचा मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ। ये मेरे कौन से कर्म हैं? मैं तो तबाह हो गई थी। मैं बहुत घबरा गई थी। मुझे मेरी मां और बेटी की चिंता सताने लगी थी।
एक्ट्रेस ने बेटी को भेज दिया अमेरिका
तनिष्ठा चटर्जी ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बहन के साथ अमेरिका भेज दिया है। उन्होंने कहा- वो मुझसे दूर नहीं जाना चाहती थी लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि उसका बचपन खराब हो जाए। यहां मेरा इलाज चलेगा और मैं नहीं चाहती कि वह इन सबसे गुजरे। मैं नहीं चाहती थी कि वो खुद को अकेला समझे। मैं चाहती हूं कि उसे पता चले कि मेरे अलावा भी उसके पास प्यार करने वाले लोग हैं।












Click it and Unblock the Notifications