दो साल से छड़ी लेकर चलती हैं तनाज ईरानी, अब होगी हिप सर्जरी, जानें क्या हो गई है एक्ट्रेस की हालत
Tannaz Irani: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस तनाज ईरानी को कुछ समय पहले पीठ में गंभीर चोट लगी थी। इस चोट के कारण उन्हें कई तरह की हेल्थ की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि वह आज भी छड़ी के सहारे चलने पर मजबूर हैं। खुद को ज्यादातर समय काम में बिजी रखने वाली ये एक्ट्रेस आज के समय में काम करते हुए कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रही हैं।
तनाज ईरानी की बीमारी के चलते हुई ऐसी हालत
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस तनाज ईरानी पिछले कुछ समय से दवाइयां खाकर ही अपनी जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में उन्हें एहसास हुआ है कि उनकी ये समस्या पीठ से नहीं बल्कि हिप में थी। उन्होंने खुद बताया है- मुझे अपनी बीमारी का इलाज करने में दो साल लग गए। तनाज ईरानी ने खुद अपना दर्द बयां किया है।

तनाज ईरानी की होगी हिप सर्जरी
तनाज ईरानी ने कहा- ये समस्या मेरी पीठ और घुटने से जुड़ी है, मैंने कई एमआरआई और एक्स-रे कराए और राहत के लिए एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के पास गई। मुझे हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने की सलाह दी गई है, जो कुछ दिनों में होने वाली है। उन्होंने कहा- मैं घबराई हुई हूं और उत्साहित भी हूं। मैं हमेशा एक पॉजिटिव महिला रही हूं और मैं सर्जरी के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
घर में छड़ी के सहारे चलती हैं तनाज
तनाज ने कहा- कभी-कभी मैं बहुत इमोशल हो जाती हूं। कुछ ऐसे पल आते हैं जब मुझे पहले की तरह ठीक होकर इंडस्ट्री में वापस आने के लिए तरसती हूं। मेरी बेटी ने कुछ साल पहले लंदन में शॉपिंग बैग के साथ दौड़ने का मेरा एक पुराना वीडियो शेयर किया और मुझे लिखा था- ये तब था जब मम्मी दौड़ सकती थीं और चल सकती थीं।। उन्होंने आगे कहा- मैं अपने आंसू नहीं रोक सकी क्योंकि तब से उन्होंने मुझे घर के चारों ओर लंगड़ाते हुए देखा है। मैं छड़ी के सहारे ही चल पाती हूं।
काम पर लौटना चाहती हैं तनाज
एक्ट्रेस तनाज ईरानी फिलहाल में दो टीवी शो 'बरसातें' और 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग कर रही हैं। शो के मेकर्स इसमें उनकी मदद करते हैं। तनाज ने कहा- जैसे ही मैं चल पाऊंगी, मैं काम फिर से शुरू कर दूंगी, भले ही मुझे छड़ी या वॉकर की जरूरत पड़े। मुझे लगता है कि अंदर से ठीक होना जरूरी है क्योंकि हम जो दर्द सहते हैं वह अक्सर इमोशनल होते हैं। दवा के अलावामैं फिजियोथेरेपी की भी मदद ले रही हूं, जिससे मुझे पॉजिटिविटी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications