अमेरिकी सेना में शामिल हुईं साउथ एक्ट्रेस अकिला नारायणन, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
वाशिंगटन, 2 मार्च: तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस अकिला नारायणन अमेरिका की सेना में शामिल हो गई हैं। कॉलीवुड अभिनेत्री ने एक वकील के तौर पर संयुक्त राज्य की फौज को ज्वाइन किया है। भारतीय मूल की अमेरिकी अकिला ने हाल ही में अमेरिकी सेना में अपना नामांकन कराया है। काफी लंबी और मुश्किल ट्रोनिंग के बाद उनको अमेरिकी सेना का हिस्सा बनने का मौका मिला है। अकिला ने सेना में जाने पर कहा है कि लंबे समय से उनकी ये ख्वाहिश थी कि आर्मी में शामिल होकर देशसेवा करें, जिसका अब मौका मिला है। जिससे वो काफी खुश हैं।
Recommended Video

लंबी ट्रेनिंग के बाद हुईं शामिल
भारतीय मूल की अकिला नारायणन यूनाइटेड स्टेट्स आर्म्ड फोर्सेज में एक वकील के तौर पर काम करेंगी। अकिला को सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए अमेरिकी सेना के लड़ाकू प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा, जो कई महीनों तक चला। सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब वो अमेरिकी सेना की वकील बन गई है। एक्ट्रेस अब अमेरिकी सैन्य कर्मियों के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में काम करेगी।

अमेरिका की ही नागरिक हैं अकिला
अकिला नारायणन तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि वो संयुक्त राज्य अमेरिका की ही नागरिक हैं। ऐसे में अब वो सेना में शामिल होकर अपने देश की सेवा करेंगी। अकिला के परिवार और आसपास के लोगों ने उनके सेना में जाकर सेवा करने की भावना की तारीफ की है।

तमिल फिल्म में कर चुकीं काम
अकिला नारायणन के फिल्मी करियर की बात करें तो अकिला नारायणन ने तमिल फिल्म कदमपारी में अभिनय किया है, जिसमें उनके साथ काशीमा रफी भी हैं। पिछले साल रिलीजु हुई कदमपरी एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। अमेरिका में रहने वाली अकिला नाइटिंगेल स्कूल ऑफ म्यूजिक नाम से ऑनलाइन म्यूजिक स्कूल भी चलाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications