Daniel Balaji Death: नहीं रहे साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर डेनियल बालाजी, 48 की उम्र में निधन
Daniel Balaji Passes Away: तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता डेनियल बालाजी का शुक्रवार (29 मार्च) रात चेन्नई में निधन हो गया। डेनियल बालाजी 48 वर्ष के थे। चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ। इस खबर से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
डेनियल बालाजी को शुक्रवार 29 मार्च को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम के एक अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरसाईवालकम स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है।

डेनियल बालाजी के आकस्मिक निधन से उनके प्रशंसकों और तमिल फिल्म उद्योग को बहुत बड़ा झटका लगा। उम्मीद है कि कई तमिल अभिनेता, निर्देशक और निर्माता आज 30 मार्च को उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
डेनियल बालाजी की मौत की खबर आने के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया।
डायरेक्टर मोहन राजा ने बालाजी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, 'फिल्म इंडस्ट्री में आने वालों के लिए वह एक प्रेरणा थे। वो मेरा एक अच्छा दोस्त था। मैं उनके साथ काम करना मिस करूंगा।'
💔💔💔💔💔💔💔
— Mohan Raja (@jayam_mohanraja) March 29, 2024
Such a Sad news
He Was an inspiration for me to join film institute
A very good friend
Miss working with him
May his soul rest in peace #RipDanielbalaji https://t.co/TV348BiUNJ
who was Daniel Balaji: डेनियल बालाजी के बारे में जानिए?
डेनियल बालाजी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। निर्देशक गौतम मेनन और कमल हासन की 'वेट्टैयाडु विलैयाडु' में डेनियल बालाजी ने अहम किरदार निभाया था। उनका प्रदर्शन अभी भी तमिल सिनेमा में प्रतिष्ठित प्रतिपक्षी भूमिकाओं में से एक है।
बालाजी ने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन के अधूरे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मरुधुनायगम' में यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में की थी। उन्होंने राडिका सरथकुमार की 'चिट्ठी' में एक यादगार भूमिका निभाकर टेलीविजन में भी काम किया था। इस शो में उन्होंने डेनियल की भूमिका निभाई थी जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर डेनियल नाम मिला था।
डेनियल बालाजी ने 2022 में तमिल फिल्म 'अप्रैल मधाथिल' से अभिनय की शुरुआत की थी। यह गौतम मेनन और सूर्या-ज्योतिका की 'काखा काखा' थी, जिससे वह मशहूर हुए थे। वह वेट्री मारन की 'पोलाधवन' में भी दिखे थे।
डेनियल बालाजी ने इसके अलावा 'येन्नई अरिंधल', 'अच्चम येनबाधु मदामैयादा', थलपति विजय की 'बैरावा', धनुष की 'वाडा चेन्नई' और विजय की 'बिगिल' में काम किया था। आखिरी बार उन्हें 'अरियावन' में देखा गया था। तमिल फिल्मों के अलावा, डेनियल बालाजी ने कुछ मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया था।












Click it and Unblock the Notifications