Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू और सोनू को किया अलग, बौखलाए लोग, कहा- अब शो को बंद....
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को इस वक्त लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग शो की वर्तमान कहानी को देख बौखला गए हैं।
'तारक मेहता' शो की नई स्टोरीलाइन की हुई आलोचना
आपको बता दें कि इन दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में टप्पू और सोनू के सेपरेशन का ट्रैक चल रहा है, जिसमें दोनों के फैमिली वाले अलग-अलग जगह उनकी शादी करवा रहे हैं। पिछले कई सालों से लोगों को हंसाने का काम करने वाले इस शो की बढ़ती कहानी ने लोगों को काफी मायूस कर दिया है।

टप्पू और सोनू को अलग कर रहा है परिवार
-लोग शो की बढ़ती कहानी को देखकर भड़क उठे हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि मेकर्स ने अच्छे-भले शो का कबाड़ कर दिया है। मेकर्स अब इस शो को बिगाड़ने में लगे हुए हैं। टप्पू (नीतीश भलूनी) और सोनू (खुशी माली) को लेकर शो में चल रहे लेटेस्ट ट्रैक से दर्शक अब परेशान हो गए हैं।
-लोग 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के मेकर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। शो की मौजूदा स्टोरीलाइन में सोनू की किसी और से सगाई की बात हो रही है और ये सुनकर टप्पू परेशान हो जाता है। जब वह अपने मंगेतर के साथ कार में बाहर निकलती है तो टप्पू उसका पीछा करता है।
शो को लेकर भड़के लोग, सुनाई खरी-खोटी
-अब लोगों को ये ट्रैक पसंद नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स को काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है। लोग इस स्टोरीलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
-एक यूजर ने इस ट्रैक का मजाक उड़ाते हुए लिखा है- पोपटलाल की शादी तो करवा नहीं पाए, ये बच्चों की शादी करवा रहे हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये सीरियल बना था सास बहू की टॉक्सिसिटी से बचने के लिए लेकिन अब यहां भी वही चालू हो गया है।
-कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने के बजाय अनुपमा को फॉलो करने का सुझाव दे रहे हैं। लोगों की मानें तो अगर कॉमेडी की जगह फैमिली ड्रामा ही देखना है तो कोई और सीरियल देखा जा सकता है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पर लग चुके हैं कई आरोप
-आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो लंबे समय से खबरों में छाया हुआ है। ये सीरियल कई वजहों को लेकर चर्चा में रहा है। शो के कई पुराने कलाकार इसे छोड़कर जा चुके हैं।
-कई कलाकारों ने तो शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर काम को लेकर खराब माहौल तैयार करने और बकाया भुगतान न देने का आरोप भी लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications