Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की वापसी को लेकर भड़के फैंस, असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
पिछले 5 सालों से फैंस 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। शो के निर्माता असित मोदी ने बताया कि किस कदर फैंस गुस्से में उन्हें गाली दे रहे हैं।
मुंबई, 16 जून: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में दयाबेन को वापस से देखने के लिए फैंस बेताब हैं। हाल ही के एपिसोड में सुंदरलाल ने गोकुलधाम सोसाइटी में आकर बता कि वो अपनी बहना 'दयाबेन' को वापस लेकर आ गए हैं। ऐसे में पिछले 5 सालों से शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग अगले एपिसोड में दयाबेन की वापसी को लेकर पलके बिछाए बैठे ही थे कि इस बार भी उनका दिल टूट गया। ऐसे में फैंस गुस्से से आग बबूला हो गए।

आग बबूला हुए फैंस
इस बार भी शो में दयाबेन की वापसी नहीं होने पर फैंस गुस्से से आग बबूला हो उठे हैं। दर्शकों का गुस्सा इतना बढ़ गया है कि सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा देखा जा सकता है। फैंस ने मेकर्स को गुस्से में दिखा दिया कि वे उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें।

क्या बोले शो के निर्माता ?
बताते चलें कि इस पूरे मामले को लेकर तारक मेहता शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि शो में दयाबेन को देखने के लिए लोग इस कदर इमोशनल हैं कि उन्हें गाली तक दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं। ऑडिशन लिए जा रहे हैं। वैसे हम भी चाहते हैं कि दिशा वकानी ही दयाबेन के रूप में वापसी करें।

दूसरी बार मां बनीं दिशा
बताते चलें कि हाल ही में कयास लगाए जा रहे थे कि दिशा वकानी दयाबेन के रूप में शो में वापसी करने जा रहीं हैं। फिर उनके भाई मयूर वकानी ने सबको बता कि दिशा दूसरी बार मां बनीं हैं। इस बार उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में फैंस को कन्फर्म हो गया कि फिलहाल तो दिशा शो में वापसी नहीं कर सकेंगीं।












Click it and Unblock the Notifications