TMKOC: 17 साल बाद शो छोड़ रही हैं 'बबीता जी', क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ, क्यों सामने आ रहा है जेठालाल का नाम?
TMKOC Babita Ji: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह टीवी की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस है। पिछले 17 साल से वह तारक मेहता सीरियल का हिस्सा रही हैं।
क्या तारक मेहता शो छोड़ रही हैं बबीता जी?
मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में मशहूर बबीता जी का रोल निभा रही हैं। फिलहाल खबर है कि मुनमुन दत्ता ये शो छोड़ने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता को टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।

क्या मुनमुन दत्ता 'बिग बॉस 19' में करने वाले हैं एंट्री?
-टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाने वालीं मुनमुन दत्ता को सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। खबर है कि वह इस शो में हिस्सा लेने वाली हैं। हालांकि, मुनमुन दत्ता या शो के मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोभ ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
-ऐसा पहली बार नहीं है कि मुनमुन दत्ता का को रिएलिटी शो बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। इससे पहले भी उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए कहा गया था। हालांकि पहले मुनमुन दत्ता ने शो को रिजेक्ट कर दिया था।
-इसके अलावा मुनमुन दत्ता बिग बॉस 15 में चैलेंजर्स के तौर पर 3 दिन के लिए नजर आई थीं। वो शो में सुरभि चंदना, विशाल सिंह और आंकक्षा पुरी के साथ दिखाई दी थीं।
बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं मुनमुन दत्ता
-वहीं मीडिया से बात करते हुए मुनमुन दत्ता ने बताया था कि वो बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं। अब देखना होगा कि क्या मुनमुन दत्ता इस शो में सच में एंट्री लेती हैं या नहीं। आपको बता दें कि बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने के लिए अब तक शरद मल्होत्रा, शशांक व्यास, डेजी शाह, खुशी दुबे जैसे कलाकारों को अप्रोच किया गया है।
-वहीं खबर है कि शो के इस नए सीजन में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को शामिल नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि बिग बॉस 19 जुलाई 2025 से शुरू होने वाला है।
बबीता जी और जेठालाल के बीच का विवाद
-दूसरी तरफ बबीता जी और जेठालाल के बीच शुरू हुआ विवाद भी एक बार फिर से वायरल हो रहा है। लोग दोनों को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। लोगों की मानें तो बबीता जी जेठालाल के चलते भी इस शो से बाहर हो सकती हैं।
-आपको बता दें कि शो में दिलीप जोशी (जेठालाल) और मुनमुन दत्ता (बबीता जी) की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तो सबने देखी ही है कि किस तरह जेठालाल, बबिता जी की हर अदा पर फिदा हो जाते हैं।
दिलीप जोशी ने कहा था- फालतू का एटीट्यूड मत दिखाओ
-बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था जब इन दोनों के बीच सेट पर तीखी बहस हो गई थी। ये झगड़ा बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता के बर्ताव को लेकर था। साल 2017 में शो के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान दिलीप जोशी के कुछ दोस्त सेट पर आए थे। उन्होंने मुनमुन दत्ता से मिलने और उनके साथ फोटो क्लिक कराने की इच्छा जाहिर की थी।
-दिलीप जोशी ने भी मुनमुन दत्ता से बेहद विनम्रता से अनुरोध किया था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन दत्ता ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया था और फोटो खिंचवाने से साफ इनकार कर दिया था।
-इसके बाद मुनमुन के इस रवैये से नाराज दिलीप जोशी ने सेट पर ही एक्ट्रेस को फटकार लगाई थी और कहा था कि उनका ये बर्ताव उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने बबीता जी से साफ कहा था कि वह फालतू का एटीट्यूड दिखाने से बचें। कहा जाता है कि इस घटना के बाद से जेठालाल और बबीता जी के बीच में आज भी तनाव जारी है।












Click it and Unblock the Notifications