तारक मेहता के टप्पू करने वाले हैं शादी? एक्टर ने 'बबीता जी' संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'मैं और मुनमुन...'

Raj Anadkat On Marriage Rumours: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुए राज अनादकट ने साल 2022 में शो छोड़ दिया था। अब एक्टर की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। जिस पर खुद राज ने अपना रिएक्शन दिया।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राज अनादकट ने बताया कि उनकी मां चाहती हैं कि वह शादी कर लें और वह फिलहाल इसकी योजना बना रहे हैं। साथ ही एक्टर ने मुनमुन दत्ता संग उड़ी सगाई की अफवाह पर भी खुलकर बात की।

Raj Anadkat

यह कहा जा रहा था कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली, लेकिन बाद में दोनों ने स्पष्ट किया कि ये अफवाहें सच नहीं हैं। मुनमुन और राज ने इन अफवाहों को नकारते हुए गुस्से में प्रतिक्रिया दी। अब एक बार फिर जब राज अनदकट से उनके रिश्ते की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया।

टाइम्स नाउ से बात करते हुए राज अनादकट ने कहा कि वे मुनमुन के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कहा कि, 'कभी भी उनके बारे में बात नहीं की है और मैं फिलहाल अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मेरे पास बात करने के लिए कई सारे दूसरे टॉपिक हैं। जब भी मैं अपनी लाइफ में शादी करूंगा तो इसके बारे में सबको पता चल जाएगा।'

बता दें किस तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता ने बबीता जी का रोल निभाया था। ऐसी खबरें थी कि शो के दौरान मुनमुन और राज की लव स्टोरी शुरू हुई थी। वहीं हाल ही में दोनों ने अपने परिवार के बीच गुजरात में गुपचुप सगाई कर ली। हालांकि दोनों ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया और कहा कि इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है।

शो के बारे में बात करें तो हाल ही में पलक सिंधवानी भी खबरों में रहीं। निर्माताओं ने उन पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने नकारते हुए कहा कि निर्माता उन्हें परेशान कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने शो छोड़ने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें: TMKOC: कभी 50 रुपये थी कमाई, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानें 'तारक मेहता' के अब्दुल की कुल संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+