Tarak Mehta: कहां और कैसे गुजरे लापता सोढ़ी के 25 दिन! आखिर किस बात ने लौटने पर किया मजबूर, बयां किया हर दर्द

Taarak Mehta Sodhi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह को लेकर 22 अप्रैल को खबर मिली कि वे कहीं गुम हो गए हैं। 22 अप्रैल को आई इन खबरों ने फैंस को भी परेशान करके रख दिया। हर कोई जानना चाह रहा था कि आखिर सोढ़ी अचानक कहां गायब हो गए। हालांकि अब सोढ़ी पूरे 25 दिन बाद लौट चुके हैं और उनके गायब होने की बड़ी वजह भी सामने आई है।

आखिर क्यों गायब हुए सोढ़ी?
गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी जब पूरे 25 दिनों के बाद वापस लौटे तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद जो बात सामने आई वो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाली है। गुरुचरण सिंह धार्मिक थे, ये बात तो उनके लापता होने के बाद सामने आ गई थी। मगर वे इतने धार्मिक हैं कि अचानक धर्म की राह पर निकल पड़े, वो भी किसी को बिना बताए... तो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है।

Taarak Mehta

वो 25 दिन....
सबसे पहले आपको बताते चलें कि सोढ़ी अचानक इतने दिनों से लापता कहां हो गए थे। दरअसल, सोढ़ी दुनियादारी छोड़कर धर्म की राह पर निकल पड़े थे। ऐसा उन्होंने खुद वापस आने के बाद बताया है। कई दिनों तक वे अमृतसर, लुधियाना और भी काफी शहरों के गुरुद्वारों में रुके। मगर फिर उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उन्हें घर वापसी कर लेनी चाहिए और फिर वे घर लौट आए।

किस बात ने किया मजबूर?
गुरुचरण सिंह घर लौटे तो हर कोई उन्हें इतने दिनों के बाद देखकर खुश हो गया। उनके परिजनों में तो खुशी का माहौल है ही... साथ ही फैंस भी काफी खुशी जता रहे हैं। इससे पहले उनके लापता होने के बाद तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, कई लोगों के लिए ये बात काफी हैरतअंगेज भी है कि सोढ़ी भले ही धार्मिक यात्रा पर निकले हों, उन्हें कम से कम इस बात की जानकारी तो देनी ही चाहिए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+